‘जिनके बच्‍चे मरे उनके लिए एक शब्‍द तो कह देते सर’, दीया मिर्जा ने PM मोदी पर दागे सवाल- 47 दिन लग गए?

0

NEET पेपर लीक मामले पर दीया मिर्जा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बीती आधी रात को शेयर किए वीडियो में उनके बयान पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में छात्रों और उनके परिवारों के दर्द को लेकर सरकार की ओर से संवेदनशीलता नहीं दिखी। उनकी पोस्ट के बाद परीक्षा व्यवस्था में बदलाव और जवाबदेही की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश के बाद दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया, जो छात्र अपने हक के लिए लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं और जो लोग भूख हड़ताल पर बैठे रहे, उनके लिए प्रधानमंत्री ने सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने बिना प्रधानमंत्री का नाम लिए सवाल किया कि ऐसा करना आखिर इतना मुश्किल क्यों था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here