‘नेता का बच्चा दंगों में नहीं मरता, नेता का बच्‍चा पुलिस की लाठी नहीं खाता’, CJP Protest पर अभ‍िलाष थपलियाल

0

NEET-UG 2026 पेपर लीक पर जहां एक ओर छात्रों का आंदोलन अनवरत जारी है। सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो जारी कर इस ओर सख्‍त कार्रवाई का भरोसा दिया है। शुक्रवार को ही कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सरकार की बैठक भी होनी है। लेकिन 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस की लाठ‍ियों और आंसू गैस ने जो जुल्‍म ढाए, उसकी टीस करोड़ों भारतीय की आवाज में है। ‘एस्‍प‍िरेंट्स’ वेब सीरीज फेम अभ‍िलाष थपलियाल ने भी एक वीडियो शेयर कर ‘कॉकरोचों’ से वो कहा है, जो कचोट देता है।

पौड़ी गढ़वाल में पैदा हुए 38 साल के अभ‍िलाष का यह 1 मिनट 19 सेकेंड लंबा वीडियो, ऐसे समय में आया है, जब CJP के अभ‍िजीत दिपके ने कहा है कि श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे के बिना, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। अभ‍िलाष थपियाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में आम जनता के बच्‍चों और नेताओं के बच्‍चों के बीच का फर्क बताते हुए कहा है- सुन कॉकरोच, जब लड़े ना तो पूरे दिल से लड़ना, वरना सिस्टम अपने पैरों तले कुचल के मार देगा… समझा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here