सऊदी के प्रिंस की लंदन में ड्रग्स के ओवरडोज से हुई थी मौत, लंदन के होटल में मृत मिले अब्दुल्ला बिन फहद

0

लंदन: सऊदी अरब के एक राजकुमार की लंदन में मौत के मामले में सामने आया है कि ड्रग्स की बहुत ज्यादा मात्रा लेने की वजह से उनकी जान गई थी। जांच में पता चला है कि लंदन के एक लग्जरी होटल में शराब, पार्टी ड्रग्स और डॉक्टर की लिखी दवाओं का जानलेवा कॉम्बिनेशन लेने के बाद 29 साल के सऊदी प्रिंस की मौत हुई। अब्दुल्ला बिन फहद बिन अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज बिन जलावी अल सऊद 25 नवंबर, 2025 को केंसिंग्टन के मैरियट होटल में अपने कमरे में मृत पाए गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस अब्दुल्ला बिन फहद को कई तरह की ड्रग्स लेने की वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इनर वेस्ट लंदन कोरोनर कोर्ट में पेश सबूतों के अनुसार, राजकुमार अब्दुल्ला 19 नवंबर को 600 यूरो प्रति रात वाले इस होटल में एक हफ्ते के लिए रुके थे। मौत से एक शाम पहले उन्हें आखिरी बार सीसीटीवी में सिगरेट पीने के लिए बाहर निकलते हुए देखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here