नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्र आंदोलन का मुद्दा उठा रहे हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में दिल्ली मार्च के दौरान पुलिसिया एक्शन पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र न्याय के हकदार हैं और उनके साथ प्रदर्शन के दौरान हुई कथित बर्बरता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए।
VIDEO शेयर कर राहुल गांधी ने की ये मांग
राहुल गांधी ने गुरुवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का ये वीडियो है, जिसे शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्र न्याय के हकदार हैं। हमारे छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए।









































