एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी का बाहर होना तय, खुश होगी पाकिस्तान की टीम

0

नई दिल्ली: हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स द हंड्रेड के शेष मुकाबलों से बाहर हो गई हैं। जेमिमा के आगामी विमेंस टी20 एशिया कप में खेलने पर भी गंभीर संदेह पैदा हो गया है। जेमिमा ने सदर्न ब्रेव की तरफ से खेलते हुए 100-बॉल वाले इस टूर्नामेंट की 6 पारियों में 35.75 की औसत के साथ 143 रन बनाए थे लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा। फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों के लिए जेमिमा की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है।

जेमिमा को लगी भयंकर चोट

फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘हम पुष्टि करते हैं कि जेमिमा रोड्रिग्स को लगी चोट के कारण, हमने ‘द हंड्रेड’ के शेष मुकाबलों के लिए चार्ली नॉट को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। जेमी, हम आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।’ विमेंस द हंड्रेड की प्वाइंट्स टेबल में सदर्न ब्रेव फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने 6 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं। टीम के पास फिलहाल 20 अंक हैं। वहीं, टेबल-टॉपर्स ‘ट्रेंट रॉकेट्स’ ने भी अब तक 6 मे से 5 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते यह टीम टॉप पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here