कोलंबो: श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भारत को मोहम्मद सिराज ने पहली सफलता दिलाई। मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम बैटिंग करने उतरी। पहली पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज कोई खास असर नहीं छोड़ पाए थे। दूसरी पारी में नई गेंद से उन्होंने श्रीलंका इलेवन के सलामी बल्लेबाजों को परेशान किया। इसके साथ ही अपने तीसरे ओवर में उन्होंने रविंदु रसनथा का विकेट भी ले लिया।
सिराज ने इनस्विंग पर आउट किया
टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। मोहम्मद सिराज ने रसनथा को सेटअप करके आउट किया। उन्होंने पहले लगातार आउट स्विंग गेंद डाली। बल्लेबाज रसनथा ने कुछ गेंदें छोड़ी तो कुल पर शॉर्ट लगाने की कोशिश की और मिस कर गए। अपने स्पेल के तीसरे ओवर की 5वीं गेंद मोहम्मद सिराज ने इनस्विंग डाली। रसनथा आउट स्विंग के लिए खेल गए और गेंद सीधे पैड पर आकर लगी। अपील पर अंपायर ने तुरंत उंगली खड़ी कर दी।










































