वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया ऐसा बयान, ब्रेट ली ने कहा- 17 या 18 साल का भी है तो क्या फर्क पड़ जाएगा

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वैभव की उम्र को लेकर बहस करने के बजाय उनकी शानदार खेल प्रतिभा और मैदान पर उनके प्रदर्शन की सराहना की जानी चाहिए। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बेखौफ अंदाज और बेहतरीन बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया।

ब्रेट ली ने दिया बड़ा बयान

इसके बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिली जहां उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार वापसी करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने उनकी उम्र के विवाद को पूरी तरह खारिज कर दिया है। एक पोडकास्ट पर ब्रेट ली ने कहा, ‘वह कमाल का खिलाड़ी है। भारत से बाहर हर कोई यह सवाल पूछ रहा है कि क्या वह सच में 15 साल का है। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी उम्र कितनी है। अगर वह 15 का है तो बहुत बढ़िया लेकिन अगर वह 17 या 18 का भी है तो किसे परवाह है। इस बच्चे में क्रिकेट खेलने की अद्भुत क्षमता है और वह भारत के लिए एक बेहतरीन खोज साबित हुआ है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here