क्या आपने भी Assessment Year 2026-27 के लिए आईटीआर दाखिल किया है? अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आपको Income Tax Department से आए किसी भी नोटिस के असली होने की जांच जरूर करनी चाहिए।अगर आपने असेसमेंट ईयर (Assessment Year 2026-27) के लिए आईटीआर (Income Tax Return) दाखिल किया है और इसके बाद आपको Income Tax Department की ओर से कोई नोटिस या दूसरी सूचना मिली है, तो तुरंत उस पर कार्रवाई करने के बजाय पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी है। फर्जी नोटिस और मैसेज के जरिए लोगों से निजी जानकारी हासिल करने या पैसे ऐंठने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में Income Tax Department की ऑनलाइन सुविधा के जरिए नोटिस की प्रामाणिकता जांची जा सकती है।
Income Tax Notice को Verify करना क्यों जरूरी है?
Income Tax Department की ओर से 1 अक्टूबर 2019 के बाद जारी किए गए नोटिस में Document Identification Number यानी DIN होना जरूरी है। DIN एक यूनिक कंप्यूटर जनरेटेड नंबर होता है, जिसके जरिए किसी नोटिस या आदेश की पहचान की जा सकती है। किसी नोटिस पर दिए गए DIN को ऑनलाइन वेरिफाई करने से यह पता लगाया जा सकता है कि वह वास्तव में Income Tax Department की ओर से जारी किया गया है या नहीं। इससे फर्जी नोटिस के आधार पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या किसी फर्जी टैक्स डिमांड के नाम पर भुगतान करने से बचने में मदद मिल सकती है।
DIN नहीं है तो क्या करें?
अगर Income Tax Authority की ओर से जारी किसी संचार में DIN नहीं है, तो सामान्य तौर पर उसे अमान्य माना जाता है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में DIN की आवश्यकता से छूट हो सकती है। इसलिए सिर्फ DIN दिखाई नहीं देने पर निष्कर्ष निकालने के बजाय Income Tax Department के e-filing portal पर उपलब्ध ऑथेंटीकेशन सुविधा से नोटिस की जांच करना बेहतर हैऑनलाइन ऐसे करें Income Tax Notice की जांच
- सबसे पहले Income Tax e-Filing पोर्टल पर जाएं और ‘Authenticate Notice/Order issued by ITD’ विकल्प चुनें।
- इसके बाद PAN और अन्य जानकारी के जरिए नोटिस को वेरिफाई करने का विकल्प चुनें।
- अब अपना PAN नंबर, Document Type और Assessment Year दर्ज करें। इसके साथ ही नोटिस जारी होने की तारीख और अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा।
- अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP भेजा जाएगा।
- प्राप्त OTP को दर्ज कर verification की प्रक्रिया पूरी करें।
- OTP सफलतापूर्वक verify होने के बाद संबंधित नोटिस या communication की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें Document Number और जारी होने की तारीख जैसी जानकारी शामिल होगी।
खास बात यह है कि Authentication के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर आपके e-Filing अकाउंट में रजिस्टर्ड होना जरूरी नहीं है। आप ऐसा कोई भी मोबाइल नंबर दर्ज कर सकते हैं, जिस पर आपको OTP प्राप्त हो सके।
अगर रिकॉर्ड नहीं मिला तो?
अगर आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी Income Tax Department के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती तो पोर्टल No record found दिखा सकता है। ऐसी स्थिति में नोटिस को असली मानकर तुरंत कोई भुगतान या अन्य कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।










































