Exc: ‘हमारी बड़ी लड़ाइयां हुईं’- जावेद अख्तर संग शादी पर Shabana Azmi का खुलासा, हनी ईरानी के लिए कही ये बात

0

Exclusive Shabana Azmi On Marriage With Javed Akhtar: बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में जावेद अख्तर संग शादी को लेकर खुलासा किया। उनका कहना है कि उनके और जावेद अख्तर के बीच बहुत लडडाइयां हुईं।Exclusive Shabana Azmi On Marriage With Javed Akhtar: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शबाना आजमी को आखिरी बार फिल्म ‘बटवारा 1947’ में देखा गया था, जहां उन्होंने सनी देओल के साथ अहम भूमिका अदा की थी। शबाना आजमी को एक्टिंग से इतर उनकी बेबाकी के लिए भी खूब जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने जूम संग खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी और जावेद अख्तर की शादी को लेकर भी बड़े खुलासे किये। शबाना आजमी ने शादी को लेकर कहा कि ये हमेशा से सुखद नहीं रही थी। इतना ही नहीं, शबाना आजमी ने जावेद अख्तर की पहली पत्नी के बारे में भी बात की। शबाना आजमी ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें जावेद अख्तर की क्या बातें खास लगीं। एक्ट्रेस ने कहा, “जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वो थी उनकी बुद्धिमत्ता। उनका सबसे ब्राइट माइंड है। मेरे पिता और जावेद बहुत मामलों में एक जैसे हैं। जावेद को खोजने में मुझे मेरे पिता दोबारा मिले। उनका काफी हद तक एक जैसा बैकग्राउंड है। उनके माता-पिता एक लेखक थे और कम्यूनिस्ट पार्टी से थे। उन्हें उर्दू की कविताएं काफी पसंद थीं। बहुत लोगों को लगता है कि हमारी अरेंज मैरिज होनी चाहिए थी। बहुत से बड़े झगड़े मेरे और जावेद के हुए हैं। ऐसा नहीं है कि हमेशा से ये शादी सुखद रही थी। लेकिन हमारी दोस्ती मजबूत थी और हमारा दुनिया को देखने का नजरिया एक है। हमारी विचारधारा एक है और मुझे लगता है कि यही जरूरी हैजावेद अख्तर के बारे में बात करते हुए शबाना आजमी ने आगे कहा, “वो ऐसे इंसान हैं जो किसी के साथ भी सहज रहेंगे। लोगों से बात करने की उनकी योग्यता बहुत अच्छी है। वो अच्छे इंसान हैं और मैं इस चीज को उनमें बहुत सराहती हूं।जावेद अख्तर की पूर्व पत्नी के लिए शबाना आजमी ने कही ये बात

शबाना आजमी ने जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “ये आसान नहीं था। उस वक्त, हमने चुप रहने का फैसला किया। मेरी वजह से, वो परिवार के सदस्य जैसी हैं। हमारा रिश्ता बहुत सुखद है। उन्होंने कभी भी मेरे खिलाफ बच्चों के कान नहीं भरे। उन्होंने कभी अपने बच्चों के सामने पति के बारे में कुछ बुरा नहीं कहा। उन्होंने कभी बच्चों को बांटने की कोशिश नहीं की। वो बहुत समझदार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here