Retirement के बाद हर महीने 30 हजार चाहिए तो आज से कितनी बचत करें? देखें पूरा हिसाब

0

मान लीजिए किसी व्यक्ति को रिटायरमेंट के बाद आज के हिसाब से हर महीने 30,000 रुपये अपने खर्च के लिए चाहिए, तो सिर्फ 30,000 रुपये को लक्ष्य मानकर बचत करना सही नहीं होगा।Retirement Planning Guide: अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट (Retirement) के बाद भी हर महीने आपके पास अपने खर्च के लिए पर्याप्त पैसा रहे, तो इसकी तैयारी नौकरी शुरू करने के साथ ही कर देना बेहतर है। हालांकि, रिटायरमेंट प्लान बनाते समय सबसे जरूरी चीज महंगाई को ध्यान में रखना है। आज 30,000 रुपये में जो खर्च पूरे हो रहे हैं, जरूरी नहीं कि 20-30 साल बाद भी उतने ही पैसों में पूरे हो जाएं।

रिटायरमेंट तक कितना बढ़ जाएगा मंथली खर्च

मान लीजिए किसी व्यक्ति की उम्र अभी 30 साल है और वह 60 साल की उम्र में रिटायर होना चाहता है। यानी उसके पास रिटायरमेंट के लिए 30 साल हैं। आज उसे अपने खर्च के लिए हर महीने 30,000 रुपये की जरूरत पड़ती है।

अगर अगले 30 साल तक औसत महंगाई दर 6 प्रतिशत मानें तो 30,000 रुपये की आज की जरूरत रिटायरमेंट के समय बढ़कर करीब 1.72 लाख रुपये प्रति महीना हो सकती है।30,000 × (1 + 6%)³⁰

= ₹30,000 × (1.06)³⁰

= ₹30,000 × 5.743

= ₹1,72,290 लगभग

अब मान लेते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी व्यक्ति को करीब 25 साल तक इस रकम की जरूरत होगी और उसके रिटायरमेंट फंड पर औसतन 8 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है। ऐसे में सिर्फ मासिक खर्च को पूरा करने के लिए करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिटायरमेंट कॉर्पस जरूरी हो सकता है। वास्तविक जरूरत इससे ज्यादा भी हो सकती है, क्योंकि मेडिकल खर्च, आपात स्थिति और दूसरे बड़े खर्च अलग होते हैं।

आज से कितनी बचत करें?

अगर 30 साल तक निवेश पर औसतन 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलने की उम्मीद करें तो करीब 2.1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए लगभग 7,000 रुपये की मासिक SIP से शुरुआत की जा सकती है। लेकिन यह मान कर चलें कि यह रिटर्न निश्चित नहीं होता। इसलिए सुरक्षित योजना के लिए इससे ज्यादा रकम निवेश करना बेहतर हो सकता है।

हर महीने 10 हजार रुपये करें निवेश

उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति 8,000-10,000 रुपये की मासिक SIP से शुरुआत करता है और समय के साथ अपनी SIP में हर साल 5-10 प्रतिशत (Step Up SIP) की बढ़ोतरी करता है, तो एक अच्छा रिटायरमेंट फंड तैयार करने की संभावना काफी बेहतर हो सकती है।

अगर कोई व्यक्ति 10,000 रुपये की मासिक SIP से शुरुआत करता है और हर साल निवेश में 10% का Step Up करता है तो 25 साल में कुल निवेश करीब 1.18 करोड़ रुपये हो सकता है। 12% सालाना अनुमानित रिटर्न के आधार पर इस निवेश पर करीब 2.75 करोड़ का अनुमानित रिटर्न मिल सकता है, जिससे कुल फंड लगभग 3.94 करोड़ रुपये हो जाएगा। हालांकि, SIP में रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है और 12% रिटर्न की गारंटी नहीं होती।

SIP की जानकारीडिटेल्स
शुरुआती मासिक निवेश₹10,000
वार्षिक Step Up10%
अनुमानित रिटर्न12% सालाना
निवेश की अवधि25 साल
कुल निवेश₹1,18,01,647
अनुमानित रिटर्न₹2,75,53,371
मैच्योरिटी पर कुल रकम₹3,93,55,018

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here