नई दिल्ली: ब्रिक्स समिट 2026 में यदि सबसे अधिक सुर्खियों में कोई नेता हैं तो वह हैं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान। इस समिट में पेजेश्कियान खुलकर पश्चिम एशिया संकट पर बोल रहे हैं। उन्होंने, इस दौरान अमेरिका पर भी जोरदार हमला बोला है। पेजेश्कियान ने एकतरफावाद और अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का कड़ा विरोध किया। उन्होंने ईरान पर लगे पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंधों को अमानवीय बताते हुए ब्रिक्स देशों से इसके खिलाफ आवाज उठाने को कहा। इस बीच उन्होंने अपने सुप्रीम लीडर को लेकर भी अहम जानकारी दी।
ईरान के सुप्रीम लीडर कहां और कैसे हैं? राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने दिया जवाब
इंडिया टुडे को दिए साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि आपके सुप्रीम लीडर कहां और कैसे हैं तो उन्होंने काफी तीखे अंदाज में इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शुक्र है कि हमारे सर्वोच्च नेता जिंदा हैं और अपना काम कर रहे हैं। क्योंकि वो उनका पता नहीं लगा पा रहे हैं, इसलिए तरह-तरह की अटकलें फैलाई जा रही हैं। वो जिसे चाहे मार देते हैं और फिर दावा करते हैं कि वो आतंकवादी है।










































