धीमी Wi-Fi स्पीड से हैं परेशान? बस 5 मिनट में इन 3 ट्रिक्स से फास्ट चलने लगेगा इंटरनेट, नहीं होगा कोई खर्चा

0

क्या आपका Wi-Fi इंटरनेट बार-बार स्लो हो जाता है या बफरिंग करने लगता है? तो परेशान ना हो। आप कुछ तरीकों से चंद मिनटों में वाई-फाई की समस्या को खत्म कर सकते हैं। जब भी ऐसा होता है तो अक्सर लोग सोचते हैं कि उनका राउटर पुराना हो चुका है और नया राउटर खरीदने का मन बना लेते हैं। लेकिन नया राउटर खरीदने पर पैसे खर्च करने से पहले थोड़ा ठहरिए। कई बार समस्या राउटर की नहीं, बल्कि उसकी सेटिंग्स या जगह की होती है। ऐसे में आपको यह भी पता होना चाहिए कि किन डिवाइस को कौन से बैंड पर चलाना है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिनसे सिर्फ 5 मिनट में बिना पैसा खर्च किए आपके Wi-Fi की स्पीड और स्टेबिलिटी में जबरदस्त सुधार आ जाएगा। आइये, जानते हैं। ​

अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा गीगाहर्ट्ज जैसे 5GHz या 6GHz का मतलब बेहतर वाई-फाई है, लेकिन ऐसा नहीं है। 2.4GHz वाला वाई-फाई दीवारों और रुकावटों को आसानी से पार कर लेता है। इसलिए अगर आप अपने सारे डिवाइस 5GHz या 6GHz से जोड़ देंगे, तो दूर वाले कमरों में इंटरनेट ठीक से नहीं चलेगा। सबसे सही तरीका यह है कि आप खुद तय करें कि कौन-सा डिवाइस किस वाई-फाई से जुड़ेगा, इसे राउटर के भरोसे ना छोड़ें।

जानकारों के अनुसार, आपको 2.4GHz वाले वाई-फाई को कभी भी बंद नहीं करना चाहिए। आसान तरीका यह है कि जिन डिवाइस में कम इंटरनेट खर्च होता है जैसे स्मार्ट प्लग, टीवी रिमोट या प्रिंटर, उन्हें लंबी दूरी तक चलने वाले 2.4GHz से जोड़ें। वहीं जिन्हें तेज स्पीड चाहिए जैसे फोन, लैपटॉप या गेमिंग कंसोल, उन्हें 5GHz वाले वाई-फाई पर चलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here