‘इस दशक के अंत तक सबको खत्म कर सकता है AI’, डारियो अमोदेई की बात पर सहमत मस्क और ऑल्टमैन, बोले ब्रेक लगाना जरूरी

0

हर दिन ताकतवर होता AI खुद बड़ी टेक कंपनियों के लिए चिंता की वजह बन गया है। यही वजह है कि एंथ्रोपिक के सीईओ ने AI मॉडल्स के तेजी से हो रहे विकास और उनके गलत इस्तेमाल के खतरों को देखते हुए दुनियाभर की टेक कंपनियों को ब्रेक लगाने को कहा है। इसके लिए डारियो अमोदेई की ओर से थ्री स्टेप फ्रेमवर्क का प्रस्ताव रखा गया है ताकि सुरक्षा उपाय पुख्ता किए जा सकें।

इसमें बड़ी बात ये है कि अक्सर एक दूसरे के खिलाफ रहने वाले सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क ने भी उनकी बात पर सहमति जताई है। टेक जगत में चर्चा है कि जब तीन बड़े टेक दिग्गज AI की ताकत को लेकर चेता रहे हैं, तो इसके पीछे जरूर कोई बड़ी बात होगी।

क्या है डारियो अमोदेई का सुझाव

रिपोर्ट्स के अनुसार(REF.) अमोदेई ने X पर शेयर किए पोस्ट में कहा है कि कंपनियों को AI में नई क्षमताएं जोड़ने की रफ्तार को कम करना होगा। इसके लिए उन्होंने तीन सुझाव रखे हैं:

  • उनका कहना है कि टेक कंपनियों में स्वतंत्र थर्ड-पार्टी इवैल्यूएटर्स को तैनात किया जाना चाहिए, जिन्हें उतना ही एक्सेस मिले जितना कि कंपनी के कर्मचारियों को मिलता है।
  • इसके अलावा सभी मुख्य AI कंपनियां मिलकर सुरक्षा स्टैंडर्ड तय करें ताकि AI के अनियंत्रित विकास पर रोक लगे।
  • साथ ही ग्लोबल स्तर पर AI के जोखिमों को नियंत्रित करने के लिए सहयोग बढ़ाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here