भिंड। जिला अस्पताल परिसर के बाहर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब अल्ट्रासाउंड कराने आई एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला अस्पताल के मुख्य गेट से करीब 20 कदम पहले ही सड़क पर प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। ड्यूटी पर जा रही एक महिला कर्मचारी ने तत्काल नवजात और प्रसूता को संभाला और दोनों को डिलीवरी रूम तक पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।महिला आई थी अल्ट्रासाउंड कराने हो गया प्रसव
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सोनम पत्नी सुभाष शाक्य निवासी सकराया, थाना फूफ सोमवार को अपनी सास सुनीता शाक्य के साथ भिंड आई थी। सोनम को गुलाब नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड कराना था। यहां नंबर लगने के बाद वह जांच के लिए इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक सोनम को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर सास सुनीता उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची।






































