नई दिल्ली: गुरुग्राम के मैग्नम ग्लोबल पार्क में गुरुवार रात पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक पार्किंग अटेंडेंट ने 1999 के कारगिल युद्ध (ऑपरेशन सफेद सागर) में शामिल रहे भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और हाथ की हड्डी टूट गई है।
क्या था पूरा मामला
आपको बता दें कि यह घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे घटी, जब रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ मैग्नम ग्लोबल पार्क स्थित गोंज़ो रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे थे। परिवार को रेस्टोरेंट के बाहर उतारने के बाद जब वह गाड़ी पार्क करने गए, तो पार्किंग स्टाफ ने उन्हें वैलेट एरिया, बेसमेंट और मल्टी-लेवल पार्किंग के बीच बार-बार घुमाया और अंत में कार पार्क करने से मना कर दिया।





































