भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों एक तरफ ‘बिग बॉस’ के घर में अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर घर से बाहर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रोजा’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। ऐसे में आम्रपाली एक साथ छोटे पर्दे और बड़े पर्दे, दोनों जगह सुर्खियां बटोर रही हैं।
आम्रपाली दुबे इससे पहले ‘भोजपुरिया बवाल’ में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उनके अंदाज और मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब बिग बॉस में उनकी मौजूदगी के बीच उनकी फिल्म ‘रोजा’ का फर्स्ट लुक सामने आना उनके फैंस के लिए किसी खास सरप्राइज से कम नहीं है।





































