बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के साथ-साथ कई भक्तिमय फिल्मों का ऐलान हो चुका है। इन सबके बीच अब ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक ने खुद अपनी दूसरी फिल्म का ऐलान कर दिया है। ‘हनुमान अंश’ पर साथ काम कर चुके महावीर जैन फिल्म्स और लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ की घोषणा कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय इतिहास के सबसे महान कवियों और आध्यात्मिक शख्सियत महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और यात्रा को दर्शाएगी।
‘हनुमान अंश’ के बाद अब तुलसीदास की कहानी पर बनेगी फिल्म ‘रामबोला’
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी एक बार फिर आध्यात्मिक और ऐतिहासिक कहानी के साथ दर्शकों के बीच आने की तैयारी में हैं। विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म ‘रामबोला’ के लिए हाथ मिलाया है। यह फिल्म महान कवि और संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी।
तुलसीदास जी के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की तैयारी
बताया जा रहा है कि ‘रामबोला’ के जरिए तुलसीदास जी के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म में उनके जीवन से जुड़े उन पहलुओं को सामने लाने की कोशिश होगी, जिन्होंने उन्हें भारतीय साहित्य और भक्ति परंपरा का एक महत्वपूर्ण नाम बनाया।





































