3 वर्षों में छप्परफाड़ रिटर्न देने वाले 3 म्यूचुअल फंड्स, क्या आपके पोर्टफोलियो में भी छुपा है ये खजाना?

0

नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में लाखों की संख्या में लोग निवेश करते हैं। इससे उन्हें तय समय पर अच्छा-खासा रिटर्न भी मिलता है। हाल ही में एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी कि AMFI ने अगस्त 2026 के लिए डेटा जारी किया था। इसमें पता चला था कि इक्विटी म्यूचुअल फंड में इनफ्लो (निवेश) 19% बढ़कर 29,328 करोड़ रुपये का हो गया। यह जुलाई में 24,697 करोड़ रुपये था। आय दिन यह निवेश और भी बढ़ सकता है।

इस बीच हम यहां तीन ऐसे इक्विटी म्यूचुअल फंड एसआईपी की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बीते तीन साल में अपने पात्र निवेशकों को 18.3 फीसदी तक का मोटा रिटर्न दिया है। इनके नाम एक्सिस मल्टीकैप, ICICI प्रूडेंशियल मल्टी कैप और कोटक मल्टी कैप फंड हैं। क्या यह खजाना आपके पोर्टफोलियो में भी छुपा है? आइए इसके रिटर्न समेत अन्य जानकारी को जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here