रिटायरमेंट प्लानिंग: म्यूचुअल फंड्स में निवेश की क्या हो परफेक्ट रणनीति? जानें फायदे और नुकसान

0

नई दिल्ली: देश के अधिकतर सरकारी (कुछ को छोड़कर) और प्राइवेट संस्थाओं में रिटायरमेंट के बाद एक तय पेंशन की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग पहले से ही रिटायरमेंट योजना और फंड की तैयारी करने लगते हैं। इसके लिए वे पीपीएफ, ईपीएफ, एनपीएस समेत अन्य योजनाओं में निवेश करते हैं। इस बीच एक्सपर्ट रिटायरमेंट के लिए म्यूचुअल फंड में भी निवेश को अच्छा मानते हैं।

एक्सपर्ट कहते हैं कि रिटायरमेंट फंड की प्लानिंग करने का सबसे अच्छा समय तब होता है जब आप युवा हों और नौकरी कर रहे हों। अधिकतर इन्वेस्टमेंट प्लानर रिटायरमेंट के लिए एक अच्छा फंड बनाने के लिए लॉन्ग-टर्म म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह देते हैं। म्यूचुअल फंड एसआईपी के जरिए लगातार थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करके आपको लंबे समय में एक बड़ा फंड बनाने में मदद मिल जाती है। ऐसे में आपको रिटायरमेंट के समय पैसे की जरूरत के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ते हैं। इस दौरान आपको कंपाउंडिंग का भी काफी फायदा मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here