एकोड़ी में सरपंच उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, १७२५ मतदाताओं ने किया मतदान

0

चार महिला प्रत्याशियों का ईवीएम में कैद हुआ भाग्य, ७१.७३ प्रतिशत रहा मतदान

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत एकोड़ी में रिक्त सरपंच पद के लिए मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार २९ सितंबर को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ग्राम में बनाए गए चार मतदान केंद्रों पर सुबह ७ बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली। मतदान समाप्ति के साथ ही सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी चारों महिला प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।

चार महिला प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला

ग्राम पंचायत एकोड़ी के सरपंच पद के उपचुनाव में चार महिला प्रत्याशियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। इनमें श्रीमती रेखा धर्मदास मेश्राम, श्रीमती संगीता राकेश मेश्राम, श्रीमती सरिता कैलाश मेश्राम एवं श्रीमती मीराबाई मंगलदास मेश्राम शामिल रहीं। चारों प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले को लेकर ग्रामीणों में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। अब मतगणना के बाद यह स्पष्ट होगा कि ग्राम पंचायत एकोड़ी की कमान किस प्रत्याशी के हाथों में जाएगी।

२४०५ मतदाताओं में १७२५ ने किया मतदान

निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत एकोड़ी में कुल चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। ग्राम में कुल ११७६ पुरुष एवं १२२९ महिला सहित २४०५ मतदाता दर्ज थे। इनमें से ८४६ पुरुष और ८७९ महिलाए कुल १७२५ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल दर्ज मतदाताओं में लगभग ७१.७३ प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्र क्रमांक १७६ प्राथमिक शाला एकोड़ी में २७७ पुरुष एवं २९२ महिला सहित कुल ५६९ मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान केंद्र क्रमांक १७७ आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक उमरटोला में २६८ पुरुष एवं २८८ महिला सहित कुल ५५६ मतदाताओं ने वोट डाले। इसी प्रकार मतदान केंद्र क्रमांक १७८ शासकीय प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष उमरटोला में १७९ पुरुष एवं १६२ महिला सहित कुल ३४१ मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं मतदान केंद्र क्रमांक १७९ ग्राम पंचायत भवन एकोड़ी में १२२ पुरुष एवं १३७ महिला सहित कुल २५९ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह ७ से दोपहर ३ बजे तक चला मतदान

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान दल एक दिन पूर्व ही संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। २९ सितंबर की सुबह निर्धारित समय पर ईवीएम का ट्रायल करने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। सुबह से ही ग्रामीण मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। मतदान का समय दोपहर ३ बजे तक निर्धारित था। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं को नियमानुसार मतदान का अवसर देकर प्रक्रिया पूरी कराई गई।

शिकायत के बाद रिक्त हुआ था सरपंच पद

ग्राम पंचायत एकोड़ी में पूर्व में ग्राम सभा आयोजित कर नल जल योजना के लिए स्थान निर्धारित किए जाने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन सरपंच द्वारा ग्राम सभा के प्रस्ताव में कथित रूप से छेड़छाड़ कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए तथा ग्राम के एक पंच को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त भूमि का पट्टा स्वीकृत कराया गया। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बालाघाट के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। जांच उपरांत तत्कालीन सरपंच के विरुद्ध मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा ४० के तहत कार्यवाही की गई और उन्हें सरपंच पद से पृथक कर दिया गया। इसके बाद पंचायत के संचालन के लिए स्थानापन्न सरपंच की व्यवस्था की गई थी। सरपंच पद रिक्त होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया जिसके तहत अब मतदान संपन्न हुआ है।

कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा विभिन्न पंचायत पदों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसी क्रम में जनपद पंचायत खैरलांजी में जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक १९ के लिए केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ। इसी तरह ग्राम पंचायत किन्ही एवं कोथुरना में पंच पद के लिए एक.एक आवेदन प्राप्त हुआ था। वारासिवनी जनपद पंचायत के ग्राम लिंगमारा में भी पंच पद के लिए एक ही आवेदन प्राप्त हुआ। निर्धारित …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here