Nana Patekar की मौत की खबर सुनकर Tanushree Dutta ने शेयर किया VIDEO, यूज किए चौंकान वाले शब्द

0

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर अब तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का भी रिएक्शन सामने आ गया है। तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि..Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक्टर के निधन के बाद अब स्टार्स के रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। एक के बाद एक स्टार नाना पाटेकर को याद कर पोस्ट शेयर करते दिखाई दिए। इसी बीच तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का नाम भी चर्चा में आ गया है। नाना के निधन के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है।तनुश्री दत्ता ने किया ये पोस्ट

एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। लेकिन इसी बीच तनुश्री दत्ता का एक पोस्ट सामने आया है। जो उन्होंने नाना पाटेकर के निधन पर के बाद शेयर किया है। इस वीडियो में तनुश्री दत्ता काफी कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं। तनुश्री दत्ता ने वीडियो में कहा कि “मैंने खबर सुनी है। आज मेरा वर्क डे है। मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और मैं उसी पर फोकस करना चाहती हूं। इन सबके होने के लिए आज का दिन कितना अजीब है। क्योंकि लखनऊ में मेरा एक बहुत बड़ा इवेंट है। ये मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण था। मैंने अपना पूरा दिन प्लान किया हुआ था कि सभी लाइव करूंगा और कंटेंट पोस्ट करूंगी। और अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम तक मीडिया की दिलचस्पी सिर्फ ‘ईविल डेड (Evil Dead)’ में ही होगी। तो मैं अपना रिएक्शन दूंगी। जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे किस तरह का रिएक्शन देना चाहिए। तो परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।पुराना विवाद फिर आया चर्चा में

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़ा विवाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है। तनुश्री ने 2008 में आई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ (Horn Ok Pleassss) के सेट पर उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया था। कई साल बाद उन्होंने दोबारा इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद भारत में #MeToo आंदोलन को काफी जोर मिला। इसके बाद तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक शिकायत की और अक्टूबर 2018 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। इसके बाद ये मामला कई सालों तक चर्चा में रहा। नाना पाटेकर ने इन आरोपों को खारिज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here