‘मैं उसके बिना नहीं जी पाऊंगा’, ब्रेकअप से दुखी डॉक्टर ने देखी ‘दृश्यम-3’, डॉ गर्लफ्रेंड और उसके भाई पर चलाई गोली

0

Bhopal Doctor Fire: भोपाल में एक बीएचएमस डॉक्टर ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड और उसके भाई को गोली मार दी। इसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की है। आरोपी डॉ नवीन रोहिला का इलाज चल रहा है। पुलिस तमाम एंगल पर जांच कर रही है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है।भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात एक सनसनीखेज घटना घटी है। एक पीजी डॉक्टर ने कथित गर्लफ्रेंड के ऊपर गोली चला दी है। बचाव में आए उसके भाई को भी गोली लगी है। इसके बाद डॉ नवीन ने खुद भी जान देने की कोशिश की है। आरोपी डॉक्टर का इलाज अस्पातल में चल रहा है।गांधी नगर इलाके का है मामला

दरअसल, पूरा मामला भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र का है। पतंजलि परिसर स्थित फ्लैट में डॉ नवीन ने अपनी पूर्व प्रेमिका डॉ श्वेता ठाकुर और उसके भाई आशुतोष ठाकुर पर एयरगन से गोली चला दी है। घटना मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे की है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

डॉ नवीन ने खुद भी जान देने की कोशिश की

इसके बाद आरोपी डॉक्टर नवीन रोहिला ने खुद भी जान देने की कोशिश की है। उसके शरीर पर कई जगह छर्रे के निशान हैं। साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था कि मैं तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा।दोस्तों के साथ जाकर देखी थी फिल्म

भोपाल पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि डॉ नवीन रोहिला ने घटना से कुछ देर पहले रात साढ़े नौ बजे अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखकर लौटे थे। वह दृश्यम-3 देखने गए थे। इसके बाद राजगढ़ में अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी।

श्वेता के फ्लैट पर पहुंचा था नवीन

परिवार से बातचीत के बाद डॉ नवीन रोहिला श्वेता के फ्लैट पर पहुंचा था। डॉ श्वेता अपने कजिन और सहेलियों के साथ छत पर थी। इस दौरान नवीन वहां पहुंचा तो विवाद शुरू हो गया। नवीन ने श्वेता पर गोली चला दी। इसके बचाव में आए डॉ श्वेता के भाई अभिषेक को भी गोली लगी है।सात सालों से रिलेशन में थे दोनों

बताया जा रहा है कि डॉ श्वेता और डॉ नवीन सात सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे। लेकिन हाल ही में श्वेता की सगाई कही और हो गई थी। इसी बात से नवीन रोहिला नाराज चल रहा था। वह मूल रूप से राजगढ़ का रहने वाला था।

दोनों आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज के छात्र

वहीं, डॉक्टर नवीन रोहिला और डॉ श्वेता ठाकुर आरकेडीएफ मेडिल कॉलेज के छात्र हैं। नवीन रोहिला श्वेता से सीनियर हैं। श्वेता मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। यहां पढ़ाई करने आई थी।

पुलिस कर रही है जांच

गौरतलब है कि डॉ नवीन के पिता की मौत पहले हो चुकी है। परिवार मां, भाई और भाभी हैं। नवीन अभी अस्पताल के आईसीयू में है। पुलिस तमाम एंगल की जांच कर रही है। साथ ही मोबाइल से कॉल डिटेल्स और चैट भी खंगाल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here