कुछ तो पैसे देती हैं’- बैक शॉट पर Salman Khan का बड़ा बयान, चेतावनी देते हुए बोले- जिनको चाहिए करो मगर…

0

Salman Khan Big Statement On Back Shot: सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में बैक शॉट पर फिर से बड़ा बयान दिया है। एक्टर ने बताया कि कुछ एक्ट्रेसेस और एक्टर पैसे देकर ये सब करवाते हैं।Salman Khan Big Statement On Back Shot: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपने अंदाज से हर किसी को दीवाना बना दिया है। सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में वीकेंड का वार पर ट्रोल्स को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। सलमान खान (Salman Khan) ने ट्रोल्स के साथ-साथ बैक शॉट लेने वाले पैपराजियों को भी खूब लताड़ लगाई थी। वहीं बीते दिन नेहा धूपिया और राजकुमार राव ने इस बात के लिए सलमान खान की खूब तारीफ की। लेकिन बीते दिन ही सलमान खान ने इस मामले पर एक और बड़ा बयान दिया। सलमान खान ने दावा किया कि कुछ एक्ट्रेसेस और एक्टर ऐसे हैं जो पैसे देकर ये सब करवाते हैं।सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में वीकेंड का वार पर नेहा धुपिया संग बात करते हुए एक्ट्रेसेस का बैकशॉट लेने वाले पैपराजियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “यहां कुछ महिलाएं हैं और लोग हैं जो पैपराजियों को बुलाते हैं, उन्हें पैसे देते हैं और ये करने के लिए कहते हैं। वो भी क्या करें?” सलमान खान ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, “जिनको चाहिए वो करो भाई। जिनको नहीं चाहिए, उनको छूना नहीं तुम।” सलमान खान ने नेहा धूपिया संग बातचीत के दौरान आगे कहा, “जब तुम लड़कियां आए और कहो कि ‘ये नहीं करना’, उसके बाद करेंगे तो फिर देखेंगे उनकोसलमान खान ने स्टेज पर ही ये भी कहा कि कुछ पैपराजी डांटने के बाद भी ये सब जारी रख रहे हैं। उन्होंने कहा, “और, कुछ बड़े प्लेटफॉर्म ऐसे कर रहे हैं। मैं पूरा एक्शन लूंगा।” बता दें कि बैक शॉट को लेकर सलमान खान ने एक्ट्रेसेस को सलाह देते हुए कहा था, “मैं कह रहा हूं सभी लड़कियों से अगर तुम्हें ये नहीं पसंद, जहां ऐसा हुआ, घूम के चमाट मारो।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here