Amit Shah के 62वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan ने दी बधाई, अक्षय कुमार से लेकर राम चरण सहित इन सितारों ने लुटाया प्यार

0

Celebs Wishes Amit Shah On Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी। शाहरुख के अलावा कई सेलेब्स ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।Celebs Wishes Amit Shah On Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 अक्टूबर 2026 को अपना 62वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी अमित शाह को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और अच्छे भविष्य की कामना की। शाहरुख खान के अलावा अक्षय कुमार, कंगना रनौत, राम चरण और महेश बाबू सहित कई सेलेब्स ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sunny Deol की फिल्म ‘Suryaa’ पर IMA ने जताई आपत्ति, डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा दिखाने पर उठाए सवाल)

अमित शाह को शाहरुख खान ने दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर गृह मंत्री अमित शाह के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं साझा कीं। शाहरुख खान ने लिखा, ‘गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए बेहतर स्वास्थ्य, खुशियां और देश के लिए आपके कार्यों को जारी रखने की शक्ति लेकर आए। मेरी ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं।’अक्षय कुमार ने भी दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई

अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए अक्षय कुमार ने X पर लिखा, ‘जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएं अमित शाह जी। आपने हमेशा देश को सबसे आगे रखा है। महादेव की कृपा आप पर बनी रहे। आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे और संकल्प हमेशा सच्चा रहे। जय महाकाल।कंगना रनौत ने भी दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा, ‘भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें तथा दीर्घायु का आशीर्वाद पाकर राष्ट्रोन्नति में यूं ही भागीदारी निभाते रहें। जय श्री राम!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here