मवेशी को बचाने नहर में उतरे युवक की डूबने से मौत

0

खापा के खंडवा मार्ग पर हुआ हादसा, नहर में छोड़ा गया था सिंचाई के लिए पानी

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम खापा के खंडवा मार्ग पर स्थित राजीव सागर नहर में मवेशी को बाहर निकालने उतरे २७ वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना २५ अक्टूबर की है मृतक की पहचान अनिल पिता मंगल प्रसाद पंचेश्वर निवासी वार्ड क्रमांक ४ ग्राम खापा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

मवेशी को बचाने नहर में उतरा था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतेकसा बांध से राजीव सागर परियोजना की नहर के माध्यम से क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाता है। कटंगी की ओर से आने वाली इस नहर का अंतिम छोर ग्राम खापा के पास स्थित है। इन दिनों किसानों की सिंचाई के लिए नहर में पर्याप्त पानी छोड़ा गया था। इसी दौरान नहर किनारे चर रहे एक मवेशी अचानक पानी में उतर गया। मवेशी को नहर से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अनिल पंचेश्वर पानी में उतर गया। बताया जाता है कि अनिल ने मवेशी को बाहर निकालने के लिए काफ ी मशक्कत की लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव और दोनों ओर सीमेंट का पक्का निर्माण होने के कारण उसे बाहर निकालने में परेशानी हुई। इसी बीच वह गहरे पानी में जाने से पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान अनिल का चचेरा भाई आसपास खेत में फ सल कटाई का काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नहर में डूबे व्यक्ति पर पड़ी। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। युवक के नहर में डूबने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक धनेश वल्के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को नहर से बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान अनिल पंचेश्वर के रूप में हुई। इसके बाद शव को वारासिवनी सिविल अस्पताल स्थित शव विच्छेदन गृह पहुंचाया गया। यहां पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

नहर में तेज बहाव के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई-देवीप्रसाद गौतम

सरपंच देवी प्रसाद गौतम ने बताया की राजीव सागर नहर खापा में बहती है उस नहर में करीब १० बजे गांव का लडक़ा अनिल पंचेश्वर डूब गया। यह मवेशी चराने का काम करता था जो मवेशी लेकर गया हुआ था और उसका कोई मवेशी नहर में उतर गया जिसे निकालने के लिए वह कुलापे में उतरा था। नहर में तेज बहाव के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई पानी का उसे भी अभी का अनुभव नहीं था। २० मिनट बाद उसका चचेरा भाई ने आकर देखा जिसमें सबको सूचना दी अभी हम थाने में मर्ग कायम करवा रहे।

इनका कहना हैं

थाने में सूचना मिली थी कि खापा की नहर में कोई युवक डूब गया है मौके पर जाकर देखें तो अनिल पंचेश्वर की मौत हो चुकी थी। शव बरामद कर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दे दिया गया है मामले में मर्ग जांच की जा रही है।

धनेश वल्के सहायक उपनिरीक्षक थाना वारासिवनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here