बाजार से खरीदी कर घर लौट रहे थे अनीश खैरो, हादसे के बाद वाहन चालक फरार
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। रामपायली मार्ग पर चंदन नदी के पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार ५५ वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह वारासिवनी बाजार से सब्जी और जरूरी सामान की खरीदी कर अपने गांव मेहंदीवाड़ा लौट रहे थे। दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट आई जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फ रार हो गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने घायल को तत्काल सिविल अस्पताल वारासिवनी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीश पिता जाफ र खैरो उम्र ५५ वर्ष निवासी ग्राम मेहंदीवाड़ा अपने परिवार के साथ रहते थे। वे प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी साइकिल से वारासिवनी बाजार में सब्जी एवं घर की जरूरत का सामान खरीदने आए थे। खरीदी करने के बाद वे साइकिल से वारासिवनी रामपायली मार्ग होते हुए अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब ४ बजे चंदन नदी के पुल के पहले पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनीश खैरो सडक़ पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके पर रुके बिना फ रार हो गया। हादसे के बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने उनकी पहचान की और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए तत्काल सिविल अस्पताल वारासिवनी लेकर आए। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने अनीश खैरो का परीक्षण किया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल की तहरीर के माध्यम से थाना वारासिवनी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की। शव को सुरक्षित रूप से शव विच्छेदन गृह के फ ्रीजर में रखवाया गया है। जिसका २८ अक्टूबर की सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।







































