ईनामी कूपन का खुला पिटारा, ७१ भाग्यशाली भक्तों को मिले आकर्षक पुरस्कार
एआर म्यूजिक बैंड का हुआ आयोजन, मनमोहक झांकियों के साथ नम आंखों से दी गई माँ वीणा वादिनी को विदाई
पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय में आयोजित होने वाला माँ सरस्वती महोत्सव न केवल बालाघाट जिले, बल्कि संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र में अपनी अनूठी संस्कृति, भव्य आयोजनों और मनमोहक झांकियों के लिए विशेष पहचान रखता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष महोत्सव का ३४ वां वर्ष बड़े ही भक्तिभाव, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव के अंतिम चरणों में हुए कार्यक्रमों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। वहीं माँ सरस्वती महोत्सव के समापन के एक दिन पूर्व २६ अक्टूबर को रात ९ बजे पारदर्शी तरीके से बहुप्रतीक्षित कूपन ड्रा का पिटारा खोला गया और एआर म्यूजिक बैंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कूपन ड्रा के दौरान निकले परिणामों में माँ सरस्वती के ७१ भाग्यशाली भक्तों पर इनामों की वर्षा हुई। जिसमें प्रथम ईनाम कूपन क्रमांक १२५३७८ को टीव्हीएस मोटरसाइकिल, द्वितीय ईनाम कूपन क्रमांक १३६३३५ को इलेक्ट्रिक स्कूटर डीएल, तृतीय पुरस्कार कूपन क्रमांक १४४५३५ को इलेक्ट्रीक स्कूटर एसएल, चतुर्थ पुरस्कार कुपन क्रमांक १५९५०८ को फ्र्रीज, पांचवा पुरस्कार कूपन क्रमांक १४५७६७ को वाशिंग मशीन प्राप्त हुआ है। इसी तरह ६६ ईनामों का कूपन ड्रा हुआ है जिन्हे भी माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। साथ ही एआर म्यूजिक बैंड गु्रप के कलाकारों के द्वारा एक से बढक़र एक फिल्फी एवं देवी गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ प्रतिमा विसर्जन
महोत्सव के अंतिम दिन २७ अक्टूबर की शाम ६ बजे माँ सरस्वती प्रांगण से डीजे की धुनों, आतिशबाजी और आकर्षक झांकियों के साथ माँ वीणा वादिनी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इस विसर्जन यात्रा का स्वागत किया गया और श्रध्दालुओं ने माँ वीणा वादिनी का पूजन-अर्चन कर प्रसाद प्राप्त किया। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए लालबर्रा, मानपुर, बकोड़ा से मिरेगांव वैनगंगा बड़ी नहर पहुंची। यहां पूरी श्रध्दा और विधि-विधान के साथ आरती संपन्न हुई, जिसके पश्चात नम आंखों से माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। अंत में प्रसाद का वितरण कर इस ऐतिहासिक ३४ वें माँ सरस्वती महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
इन कूपन नंबरों में माँ भगवती का प्राप्त हुआ आशीर्वाद
आपकों बता दें कि नगर मुख्यालय स्थित सरस्वती ग्राउंड में माँ सरस्वती महोत्सव का गत १५ अक्टूबर को वीणा वादिनी माँ सरस्वती जी की प्रतिमा स्थापना के साथ आगाज हुआ था। जिसके पश्चात प्रतिदिन भक्तिभाव से श्रध्दालुओं के द्वारा पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किये। साथ ही जिले सहित पूरे महाकौशल क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त, ऐतिहासिक रूप से मनाया जाने वाला माँ सरस्वती महोत्सव इस वर्ष हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जिसके लिए माता का भव्य दरबार सजाया गया था जो श्रध्दालुओं के लिये विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। वहीं इस माँ सरस्वती महोत्सव के अवसर पर ईनामी कूपन ड्रा भी रखा गया था, जिसमें ७१ पुरस्कार रखे गये थे । वहीं २६ अक्टूबर की रात में पुरी पारदर्शिता के साथ सरदार पटेल कालेज के डायरेक्टर दीवाकर सिंह सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कूपन ड्रा खोला गया और ७१ भाग्यशाली भक्तजनों को माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। जिसमें प्रथम ईनाम कूपन क्रमांक १२५३७८ को टीव्हीएस मोटरसाइकिल, द्वितीय ईनाम कूपन क्रमांक १३६३३५ को इलेक्ट्रिक स्कूटर डीएल, तृतीय पुरस्कार कूपन क्रमांक १४४५३५ को इलेक्ट्रीक स्कूटर एसएल, चतुर्थ पुरस्कार कुपन क्रमांक १५९५०८ को फ्र्रीज, पांचवा पुरस्कार कूपन क्रमांक १४५७६७ को वाशिंग मशीन प्राप्त हुआ है। इसी तरह अन्य भाग्यशाली भक्तों को माँ भगवती का आशिर्वाद प्राप्त हुए है जिन्हे कुपन ड्रा का पिटारा के तहत अनेक ईनाम फसे है वे समिति से संपर्क कर अपना ईनाम प्राप्त कर सकते है। माँ सरस्वती महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि माँ सरस्वती महोत्सव का ३४ वें वर्ष सफलतम पूर्ण हुआ और महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। साथ ही उपहार कुपन ड्रा भी रखा गया था जिसका ईनामी कूपन ड्रा का पिटारा २६ अक्टूबर को रात में खोला गया। जिसमें ७१ ईनाम रखे गये थे और कूपन ड्रा में ७१ भाग्यशाली भक्तों को मातारानी का आशिर्वाद प्राप्त हुए है।










































