Jio के इस फैमिली प्लान की खास बात यह है कि इसमें एक प्राइमरी कनेक्शन के साथ तीन अतिरिक्त फैमिली SIM जोड़ सकते हैं। मतलब एक ही प्लान के तहत कुल चार SIM चलाने का विकल्प मिलता हैरिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास एक से बढ़कर एक प्लान्स हैं। अगर आप प्रीपेड प्लान्स के महंगे खर्च से बचना चाहते हैं तो जियो यूजर्स को कई सारे अफोर्डेबल पोस्टपेड प्लान भी ऑफर करता है। पोस्टपेड कनेक्शन लेकर आप एक ही खर्च में परिवार के कई लोगों के मोबाइल का खर्च कम कर सकते हैं। आइए आपको जियो के सबसे अफोर्डेबल पोस्टपेड प्लान के बारे में बताते हैं।
Jio के पास पोस्टपेड प्लान का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। अगर आप पोस्टपेड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए कंपनी का 449 वाला फैमिली प्लान काम का हो सकता है। इस प्लान में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ एक प्राइमरी SIM और तीन एक्स्ट्रा फैमिली SIM जोड़ने का विकल्प मिलता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए भी बेहद काम आने वाला है जो ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं या फिर जिन्हें एआई टूल के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। आइए आपको इसमें मिलने वाले फायदे के बारे में डिटेल से बताते हैं।
449 रुपये वाला पोस्टपेड फैमिली प्लान
Jio के इस पोस्टपेड प्लान की कीमत ₹449 प्रति महीने है। इसमें एक बिलिंग साइकल के दौरान कुल 75GB डेटा मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद ग्राहकों को हर अतिरिक्त 1GB डेटा के लिए 10 रुपये देने होंगे। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। अगर आप हर किसी फैमिली मेंबर के लिए अलग से रिचार्ज प्लान खरीदने से बचना चाहते हैं तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं।एक प्लान में चला सकते हैं 4 SIM
Jio के इस फैमिली प्लान की खास बात यह है कि इसमें एक प्राइमरी कनेक्शन के साथ तीन अतिरिक्त फैमिली SIM जोड़ सकते हैं। यानी एक ही प्लान के तहत कुल चार SIM चलाने का विकल्प मिलता है। हालांकि, हर अतिरिक्त SIM के लिए ₹150 प्रति महीने देने होंगे। इसके साथ हर अतिरिक्त फैमिली SIM पर हर महीने 5GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है।
इस तरह अगर आप परिवार के दूसरे सदस्यों को भी एक ही पोस्टपेड प्लान में जोड़ना चाहते हैं, तो यह विकल्प काम आ सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अतिरिक्त SIM जोड़ने पर आपका कुल मासिक बिल बढ़ जाएगा।
JioHotstar और JioAICloud का भी फायदा
इस प्लान में ग्राहकों को डेटा और कॉलिंग के अलावा मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज से जुड़े फायदे भी मिलते हैं। प्लान में आपको जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें आपको मोबाइल प्लस हॉलीवड का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको प्लान में 50GB JioAI Cloud का फ्री स्टोरेज भी मिलता है।
Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन
Jio के इस प्लान के साथ मोबाइल यूजर्स को Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। आपको बता दें कि यह ऑफर आपको सीधे-सीधे 35,100 रुपये का सीधे फायदा कराने वाला है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी शामिल बताया गया है। हालांकि, 5G डेटा इस्तेमाल करने के लिए आपके पास योग्य डिवाइस, Jio 5G नेटवर्क कवरेज और लागू प्लान की शर्तों के अनुसार पात्रता होनी चाहिए।










































