रूस से बचाव के लिए यूक्रेन को हथियार बेचेगा US, 2.1 अरब डॉलर मूल्य के सौदे को दी मंजूरी, कीव को मिलेंगी पैट्रियट मिसाइलें

0

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस प्रस्तावित बिक्री से यूरोप में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता की ताकत माने जाने वाले साझेदार देश यूक्रेन की सुरक्षा मजबूत होगी। इससे अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्यों को भी समर्थन मिलेगा।US to sell arms to Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के लिए राहत बड़ी खबर है। रूस से युद्ध लड़ने के लिए अमेरिका ने 2.1 अरब डॉलर मूल्य के हथियार यूक्रेन को बेचने की मंजूरी दी है। यह मंजूरी विदेश विभाग के राजनीतिक एवं सैन्य मामलों के ब्यूरो की ओर से दी गई है। इस समझौते के तहत यूक्रेन को 500 पैट्रियट एडवांस्ड कैपेबिलिटी-3 (PAC-3 MSE) मिसाइलें और उनसे जुड़े उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

कनाडा, जर्मनी, नॉर्वे से मिले पैसों से करेगा भुगतान

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस प्रस्तावित बिक्री से यूरोप में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता की ताकत माने जाने वाले साझेदार देश यूक्रेन की सुरक्षा मजबूत होगी। इससे अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्यों को भी समर्थन मिलेगा। यूक्रेन इस खरीद का भुगतान कनाडा, जर्मनी और नॉर्वे से मिलने वाले आर्थिक सहयोग के साथ-साथ अपने राष्ट्रीय कोष से करेगा। इसके लिए यूरोपीय संघ के यूक्रेन सपोर्ट लोन के तहत वित्तीय सहायता भी ली जाएगी।

अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि इस सैन्य बिक्री में अमेरिकी सरकार के किसी भी फंड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।जेलेंस्की ने इसे एक मजबूत फैसला बताया

अमेरिका के इस फैसले का जेलेंस्की ने स्वागत किया है। X पर अपने एक पोस्ट में जेलेंस्की ने इस मंजूरी को एक मजबूत फैसला बताया। उन्होंने कहा कि 500 PAC-3 इंटरसेप्टर मिसाइलों का जखीरा काफी बड़ा है और सर्दियों के मौसम में यह यूक्रेन के लिए बेहद प्रभावी रक्षा पैकेज साबित हो सकता है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि मौजूदा शर्तों के मुताबिक इन मिसाइलों की आपूर्ति शुरू होने में अभी कई साल लग सकते हैं।

रूस ने अपने हमले तेज किए हैं

जेलेंस्की ने कहा, ‘हम अपने अमेरिकी साझेदारों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे उस समय के लिए कोई समाधान निकालें, जब PAC-3 इंटरसेप्टर मिसाइलों की वास्तव में जरूरत होगी और उनका इस्तेमाल करना जरूरी हो जाएगा।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूसी सेना हर दिन यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here