जर्मनी में Gen Z का प्रदर्शन तेज, 30 से ज्यादा शहरों में सड़कों पर उतरे युवा, पुलिस ने चलाए वाटर कैनन

0

जर्मनी में युवाओं ने 30 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और नशामुक्ति के लिए अधिक फंडिंग, महंगाई से राहत समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया।Germany Gen Z Protests: जर्मनी में युवा पीढ़ी यानी Gen Z ने अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन किया। ‘Gen Z regelt’ (Gen Z टेक्स चार्ज) पहल के तहत आयोजित इन विरोध प्रदर्शनों में 30 से अधिक शहरों के युवाओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों को देशभर में 1.60 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख और बर्लिन की पुलिस के मुताबिक, इन तीनों शहरों में कुल करीब 18 हजार लोग जुटे। अकेले कोलोन शहर में ही राइन नदी के किनारे हजारों प्रदर्शनकारी जुटे, जहां करीब 15 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया गया था।

जर्मनी में किन मुद्दों को लेकर हो रहा प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में शिक्षा के लिए बजट बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और नशा मुक्ति सेवाओं के लिए अधिक फंड, बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के उपाय, मजबूत जलवायु सुरक्षा और सेना में अनिवार्य सैन्य सेवा (Compulsory military service) को दोबारा शुरू किए जाने की संभावना का कड़ा विरोध शामिल है।

पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

पुलिस ने पहले प्रस्तावित मार्च को रद्द कर दिया था, जिसके बाद प्रदर्शन को एक जगह पर स्थायी रैली के रूप में जारी रखने की अनुमति दी गई। हालांकि, बाद में प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ गया। कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े और कुछ प्रदर्शनकारियों ने तय रैली क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश की। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।फ्रैंकफर्ट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि शहर में हिंसक घटनाएं जारी हैं। कई दुकानों के शीशे तोड़े गए हैं और आपातकालीन सेवाओं पर पेट्रोल बम फेंके जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से शहर के केंद्र में जाने से बचने या वहां से निकलने की अपील की। हैम्बर्ग में कुछ बैरिकेड्स में आग लगा दी गई। हालांकि, जर्मन अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, लेकिन चरमपंथी समूह इनका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here