हिटमैन के बाद अब टीम भी बनी सिक्सर किंग, जड़ दिया एक साल में सबसे ज्यादा छक्के

0

टीम इंडिया को 5वें और आखिरी मुकाबले में भले हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में उसने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जो किसी भी टीम के लिए एक सपना होती है।टीम इंडिया भले ही 5वें मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई हो, लेकिन उसने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। हैमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ खेले गए पांचवें और आखिरी T20I मैच के दौरान टीम इंडिया एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कुल 11 छक्के जड़े और 400 रन का आंकड़ा छू लिया। 400 में से 142 छक्के न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ आए हैं, जो एक कैलेंडर ईयर में किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा है।

किस टीम ने लगाए कितने छक्के

इस साल 40 T20I में, इंडिया ने 400 छक्के लगाए हैं, जबकि ऑस्ट्रिया (24 मैचों में 224 छक्के) और वेस्ट इंडीज़ (21 मैचों में 224 छक्के) के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर है। भारत ने जो छक्के जड़े हैं उनमें अभिषेक शर्मा (86 छक्के), ईशान किशन (60 छक्के) और संजू सैमसन (50 छक्के) शामिल है।

मैच की बात करें तो कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की हाफ सेंचुरी की मदद से भारत ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने यह लक्ष्य 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टिम साइफर्ट ने सर्वाधिक 93 रन की पारी खेली जबकि इनफॉर्म ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन की पारी खेली।एक समय भारत का स्कोर 19/2 था, लेकिन तीसरे विकेट के लिए अय्यर और किशन ने 93 रन की पार्टनरशिप की और टीम को मुश्किल से निकाल लिया। आखिर में नमन धीर (23 गेंदों में 33 रन, जिसमें चार चौके मारे) और नीतीश कुमार रेड्डी (17 गेंदों में 22 रन, जिसमें दो चौके और एक छक्का मारा) ने भी रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर एडम मिल्ने ने 19 रन देकर 4 विकेट चटका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here