ब्लॉक मरार माली समाज लालबर्रा की आवश्यक बैठक संपन्न

0

बैठक में सदस्यता अभियान, समाजोत्थान व एक जिला-एक नियम के पालन पर दिया गया जोर

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर के पेट्रोल पंप के सामने स्थित लॉन में रविवार को ब्लॉक मरार माली समाज लालबर्रा की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाज के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मात्रे की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के बंधुओं ने महात्मा ज्योतिबाराव फुले और माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। बैठक के दौरान वर्ष २०२६ के सदस्यता अभियान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी ग्राम और सर्किल अध्यक्षों तथा सचिवों से अभियान की जानकारी ली। पदाधिकारी वं सदस्यों ने बताया कि सदस्यता का कार्य सुचारू रूप से जारी है। वहीं बैठक में जिला मरार माली समाज की आमसभा में पारित प्रस्तावों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में एक जिला-एक नियम के १५ बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। सभी से अपील की गई कि वे ग्राम स्तर पर इन नियमों का पालन सुनिश्चित करवाये ताकि सामाजिक व्यवस्था में सुधार आ सके। साथ ही समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए समाजोत्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। जिसमें समाज में फैली कुछ कुरीतियों को दूर करने, वैवाहिक कार्यक्रमों में डीजे पर प्रतिबंध लगाने और मृत्युभोज जैसी प्रथाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में सामाजिक भवन निर्माण के कार्यों की भी समीक्षा की गई और निर्माण कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाने की बात कही गई। साथ ही सभी सामाजिक पदाधिकारियों ने कहा कि एक जिला-एक नियम के तहत जो बनाये गये नियम है उसका ग्राम स्तर पर कड़ाई से पालन करवाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here