पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. के निर्देशानुसार १८ नवंबर से शासकीय हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूल की अध्र्दवार्षिक परीक्षा प्रारंभ हो गई है। नगर मुख्यालय में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा सहित विकासखण्ड के समस्त शासकीय हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूल के परीक्षा प्रभारियों को गत दिवस परीक्षा संबंधित गोपनीय सामग्रियों का वितरण किया गया। सामग्री प्राप्त करने के बाद परीक्षा संबंधित समस्त गोपनीय सामग्रियों को पेटी में बंद कर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम में जमा किया गया है, जिस दिन जिस विषय का पेपर रहता है उस दिन परीक्षा प्रभारी उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर प्रश्नपत्र सहित अन्य सामग्री लेकर जाते है और परीक्षा संपन्न करवाई जाती है। नगर मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा में हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूल की अध्र्दवार्षिक परीक्षा लोक शिक्षण संचालनाचय के निर्देशानुसार १८ नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। १९ नवंबर को कक्षा ११ वीं के ३२ विद्यार्थियों से संस्कृत विषय, कक्षा १२ वीं के व्यावसायिक पाठयक्रम के अंतर्गत आईटी विषय के ४२ एवं हेल्थ केयर विषय के ४९ विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषय का शांतिपूर्वक पर्चा हल किया। वहीं अध्र्दवार्षिक परीक्षा शासन के निर्देशानुसर बोर्ड पैटर्न पर लिये जा रहे है और परीक्षा संपन्न होने के बाद जल्द परिणाम घोषित कर ई-ग्रेड में आने वाले विद्यार्थियों की एक्स्ट्रा क्लास लगाकर पढ़ाया जायेगा ताकि आगामी वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंको से विद्यार्थी उत्तीर्ण हो सके। चर्चा में उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा के परीक्षा प्रभारी सवेद अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार १८ नवंबर से बोर्ड पैटर्न पर कक्षा ९ वीं से लेकर कक्षा १२ वीं तक की अध्र्दवार्षिक परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई। जिसमें पहली पाली में कक्षा ९ वीं, १० वीं और दुसरी पाली में कक्षा ११ वीं, १२ वीं की परीक्षा संपन्न हो रही है। श्री अग्रवाल ने बताया कि १९ नवंबर को कक्षा ११ वीं का संस्कृत विषय का पेपर था एवं कक्षा १२ वीं का व्यावसायिक पाठयक्रम में आईटी, हेल्थकेयर विषय का पेपर था, जिसमें संस्कृत विषय में ३२ विद्यार्थी, आईटी विषय में ४८, हेल्थकेयर में ४९ विद्यार्थी शामिल होकर पर्चा हल कियेे। वहीं विद्यालय प्राचार्य सनत दुबे ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय को अभिरक्षा केंद्र भी बनाया गया है जिसमें ब्लॉक के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रश्न पत्र के लिए स्ट्रांग रूम है। साथ ही यह भी बताया कि १८ नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन ने विद्यालय का निरीक्षण कर अध्र्दवार्षिक परीक्षा के संचालन का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।










































