Sanjay Gangnani Poonam Ppreet Announce Pregnancy: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य फेम संजय गगनानी जल्द ही पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने गुड न्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया है।
Sanjay Ganggnani Poonam Ppreet Announce Pregnancy: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर संजय गगनानी (Sanjay Ganggnani) इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन अब एक्टर ने सामने आकर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी का खुलासा किया है। संजय गगनानी की पत्नी पूनम प्रीत मां बनने वाली हैं। संजय और पूनम की शादी साल 2021 में हुई थी और अब कपल शादी के छह साल बाद माता पिता बनने वाली हैं। एक्टर अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी पत्नी अपने दूसरे ट्राइमेस्टर के फाइनल दिनों में हैं और बिल्कुल ठीक है।
संजय गगनानी ने जल्द बनने वाले हैं पिता
संजय गगनानी ने ई-टाइम्स से खास बातचीत की है, जिसमें एक्टर ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी न्यूज का खुलासा किया हैा संजय ने बताया कि मार्च की शुरुआत में हमारे नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद है। उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, और जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, यह खुशी और भी ज्यादा महसूस होने लगी है। यह सोचकर बहुत अच्छा लगता है कि जल्द ही, एक साथ जीवन बिताने वाले दो लोगों के बीच एक ऐसा बच्चा आएगा, जो उनकी पूरी दुनिया बन जाएगा। हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
पिता बनने की खुशी पर संजय गगनानी का रिएक्शन
इसके आगे संजय ने ये भी बताया कि उनका प्रेग्नेंसी न्यूज पर कैसा रिएक्शन था? एक्टर ने कहा, ‘यह मेरी जिंदगी के सबसे इमोशनल पलों में से एक था। मेरा पहला रिएक्शन में अविश्वास, एक्साइटेड और कृतज्ञता… सब कुछ शामिल था। पूनम और मैंने वह पल एक साथ जिया, और मुझे याद है कि मैंने सोचा था कि अब हमारी जिंदगी बहुत ही खूबसूरत तरीके से बदलने वाली है। तब से, हमारी बातचीत, हमारे सपने और यहां तक कि हमारी छोटी-छोटी योजनाएं भी, हमारी जिंदगी के इस नए अध्याय के इर्द-गिर्द ही घूमती रही हैं।’
पूनम प्रीत ने बताया अपना एक्सपीरियंस
संजय के बाद पूनम प्रीत ने प्रेग्नेंसी पर अपना एक्सपीरियंस बताया कि उन्हें महसूस हो गया है कि प्रेग्नेंसी में बहुत सारा पेशेंश चाहिए होता है। वह अपने शरीर और इमोशन में काफी कुछ सामना कर रही हैं। पूनम ने कहा कि वह अपने शरीर की बात सुनने, अपनी स्पीड से आगे बढ़ने और पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रही हैं। जब भी वह यह सोचती हैं कि आखिरकार वह जल्द ही अपने बच्चों को बाहों में ले सकेंगी, तो बाकी सारे इमोशन्स खुशी में बदल जाते हैं।










































