Jio, Airtel और Vi ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। देश की तीनों ही प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी लिस्ट में कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स शामिल किए हैं जिसमें Netflix का सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से फ्री मिल रहा है।
अगर आप Netflix पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब Netflix देखने के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ सकती। Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) अपने कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इस पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। मतलब अब आपको एंटरटेनमेंट के लिए अलग से पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
इन प्लान की शुरुआती कीमत 598 रुपये है। खास बात यह है कि इनके साथ रोजाना इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसे फायदे भी मिलते हैं। हालांकि, सभी प्लान में Netflix की सुविधा एक जैसी नहीं है। कुछ प्लान में इसे सिर्फ मोबाइल पर देखा जा सकता है, जबकि कुछ में टीवी और लैपटॉप पर भी इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है।
Airtel के Netflix वाले प्रीपेड प्लान
Airtel अपने ग्राहकों को तीन ऐसे धमाकेदार सस्ते और अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है जिसमें Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। एयरटेल के इस प्लान्स की कीमत 598 रुपये, 1,729 रुपये और 1,798 रुपये है। आइए आपको इनमें मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
Airtel का 598 रुपये वाला प्लान: इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है। मतलब आप कुल 56GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। OTT फायदे की बात करें तो इस प्लान में Netflix Basic और JioHotstar Super का सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही योग्य नेटवर्क एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Airtel का 1,729 रुपये वाला प्लान: यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। मतलब आपको पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 168GB डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको पूरी वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS हर दिन मिलते हैं।
Netflix Basic के साथ इस रिचार्ज में 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जाता है। इनमें JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play Premium जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फायदा भी मिलता है।
Airtel का 1,798 रुपये वाला प्लान: अगर आपको रोजाना ज्यादा इंटरनेट डेटा चाहिए तो एयरटेल का यह प्लान आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इस प्लान में कंपनी मोबाइल यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3GB डेटा दिया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। OTT बेनिफिट में Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा ग्राहकों को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium और योग्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी मिलती है।
Jio के Netflix वाले प्रीपेड प्लान
Jio अपने ग्राहकों को Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इनकी कीमत 1,299 रुपये और 1,799 रुपये है। दोनों ही प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं।
Jio का 1,299 रुपये वाला प्लान: इस रिचार्ज में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लान की सबसे खास बात इसका Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन है। यानी इसमें Netflix देखने की सुविधा मोबाइल तक सीमित रहती है। इसके अलावा JioTV और JioAICloud का फायदा भी मिलता है। योग्य नेटवर्क एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Jio का 1,799 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में भी 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन इसमें रोजाना 3GB इंटरनेट डेटा दिया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। OTT फायदे के तौर पर इसमें Netflix Basic सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। साथ ही JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है। योग्य नेटवर्क एरिया में ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं।
Vi के Netflix वाले प्रीपेड प्लान
देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी Vodafone Idea है। Vi भी अपने यूजर्स को कई सारे रिचार्ज प्लान्स में Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। इन प्लान्स की कीमत की बात करें तो इसमें 1,198 रुपये और 1,599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान्स शामिल हैं।
Vi का 1,198 रुपये वाला प्लान: इस रिचार्ज में 70 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS दिए जाते हैं। इसके साथ Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। एक और फायदा यह है कि ग्राहक Vi ऐप के जरिए हर महीने 2GB तक अतिरिक्त बैकअप डेटा भी ले सकते हैं।
Vi का 1,599 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। OTT फायदे के तौर पर इसमें Netflix Basic सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही Vi ऐप के जरिए हर महीने 2GB तक बैकअप डेटा का फायदा भी मिलता है।













































