IRCTC Kerala Tour Package: आईआरसीटीसी टूरिज्म केरल के लिए स्पेशल टूर पैकेज लेकर आई है। जिसकी शुरुआती कीमत 23,500 रुपए प्रति व्यक्ति है। इस पैकेज में कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम शामिल हैं। आईआरसीटीसी पर्यटन के अनुसार ये ट्रिप 10 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू होगी। जिसमें इंडिगो एयरलाइन से यात्री उड़ान भरेंगे। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों को होगा।
मिलेंगी ये सुविधाएं
1. सभी स्थानों पर 3 स्टार होटल में रहने की व्यवस्था की जाएगी।
2. एसी वाहन से सभी जगहों पर ले जाया जाएगा।
3. पैकेज में नाश्ता और रात का खाना शामिल होगा।
4. दर्शनीय स्थल घुमाया जाएगा।
5. अगर कोई लॉन्ड्री, टेलीफोन बिल, पेय पदार्थ, टिप्स, बीमा, शराब, कैमरा आदि का उपयोह करता है, तो इसका अलग चार्जेंस लगेगा।
इस तरह का होगा पैकेज
पहले दिन (कोचीन) : पहले दिन यात्रियों को कोचीन घुमाया जाएगा। शाम को मरीन ड्राइव पर घुमाया जाएगा। इसके बाद रात में होटल में रहना होगा। रात का खाना भी मिलेगा।
दूसरे दिन (मुन्नार) : दूसरे दिन कोचीन के होटल से चेक आउट कर सड़क मार्ग से मुन्नार जाएंगे। यहां होटल में चेक इन करेंगे। यहां से चाय संग्रहायल ले जाया जाएगा। इसके बाद मेट्टुपेट्टी बांध और इको पॉइंट की सैर कराई जाएगी। रात में होटल छोड़ दिया जाएगा।
तीसरे दिन (मुन्नार) : तीसरे दिन चाय नाश्ते के बाद मुन्नार के स्थानीय दर्शनीय स्थल घुमाया जाएगा। शाम को मुन्नार टाउन में घूम सकते हैं।
चौथे दिन (थेक्कडी) : चौथे दिन नाश्ते के बाद सड़क मार्ग से थेक्कडी जाएंगे। यहां होटल में चेक इन करने के बाद दोपहर में लेक ऑफ पेरियार वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी ले जाया जाएगा।
पांचवे दिन (कुमारकोम) : पांचवे दिन कुमारकोम ले जाया जाएगा। यहां हाउसबोट में रहने का मौका मिलेगा। सुंदर वेम्बनाड झील के बीच हाउसबोट में केरल की स्वदेशी शैली के भोजन का आनंद उठाने को मिलेगा।