सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें आपके शहर में आज की ताजा कीमत

0

सोने एवं चांदी की वायदा कीमत में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर, 2021 में डिलीवरी वाले सोने का भाव 440 रुपए 46,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। गौरतलब है कि बीते सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 46,640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही था। वहीं दिसंबर, 2021 में डिलीवरी वाले सोने की कीमत 446 रुपए यानी 0.95 फीसद की टूट के साथ 46,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। बीते सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने की कीमत 46776 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा थी।

आज चांदी के भाव में भी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 11:57 बजे सितंबर, 2021 में डिलीवरी वाली चांदी का भाव 1082 रुपए 63,918 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे बीते सत्र में वायदा बाजार में चांदी की कीमत 65000 रुपए प्रति किलो पर रही थी। इसी तरह दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का भाव 1090 रुपए यानी 1.66 फीसद की टूट के साथ 64,730 रुपए प्रति किलो पर चल रहा था। वहीं बीते सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का भाव 1,090 रुपए यानी 1.66 फीसद की गिरावट के साथ 64,730 रुपए प्रति किलो पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी का भाव

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2021 में डिलीवरी वाले सोने का भाव 14.80 डॉलर यानी 0.84 फीसद की टूट के साथ 1,748.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह स्पॉट मार्केट में सोने की कीमत 15.79 डॉलर यानी 0.90 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 1,747.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह कॉमेक्स पर चांदी का भाव सितंबर, 2021 में डिलीवरी वाली चांदी का भाव 0.35 डॉलर यानी 1.44 फीसद की गिरावट के साथ 23.98 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव 0.39 डॉलर यानी 1.59 फीसद की टूट के साथ 23.94 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here