भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए प्लेटिनम जमा के तहत अतिरिक्त ब्याज की पेशकश कर रहा है। भारतीय स्टेट बैंक ने देश की स्वतंत्रता के 75वीं सालगिरह पर प्लेटिनम जमा की शुरुआत की है। प्लेटिम जमा पर ग्राहकों को आम ब्याज दर की तुलना में काफी ज्यादा ब्याज की पेशकश की जा रही है। इसमें ग्राहकों को 0.15 फीसदी तक का अतिरिक्त ब्याज मिल सकता है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।
SBI प्लेटिनम जमा की खास बातें
- SBI के ग्राहकों को 0.15 फीसदी तक का अतिरिक्त ब्याज मिल सकता है.
- भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को सावधि जमा पर 75 दिन, 75 सप्ताह और 75 महीने की अवधि के लिए ये अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
- SBI का ऑफर 14 सितंबर, 2021 तक वैध है।
- “यह प्लेटिनम जमा के साथ भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मनाने का समय है। एसबीआई के साथ सावधि जमा और विशेष सावधि जमा के लिए विशेष लाभ। 14 सितंबर 2021 तक वैध प्रस्ताव, ”एसबीआई ने ट्वीट किया।
15 अगस्त पर जीरो प्रोसेसिंग लोन की सुविधा
15 अगस्त के मौके पर एसबीआई अपने ग्राहकों को जीरो प्रोसेसिंग फीस पर होम लोन लेने की सुविधा प्रदान कर रहा है। अपने एक ट्वीट के जरिए बैंक ने इस बात की जानकारी उपलब्ध कराई है। SBI ने बताया है कि, “जीरो प्रोसेसिंग होम लोन के जरिए इस आजादी के दिवस पर प्रवेश करें अपने सपनों के घर में”। SBI द्वारा इस ऑफर का लाभ आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत दिया जा रहा है। जीरो प्रोसेसिंग फीस के अलावा भी SBI अपने होम लोन के साथ कई सारी अन्य सुविधाओं का लाभ भी दे रहा है।
इस नंबर पर दें मिस्ड कॉल
आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत, 15 अगस्त के दिन आप भी SBI की इस आकर्षक होम लोन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आप SBI की डिजिटल सेवा YONO SBI के जरिए होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप बैंक के द्वारा जारी किए गए कॉन्टैक्ट नंबर 7208933140 पर मिस्डकॉल भी कर सकते हैं।









































