खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 81 हजार वोटों से जीते

0

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी को 81 हजार मतों से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी मतगणना के दौरान यहां लगातार बढ़त बनाए हुए थे। ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं ने जगह-जगह जश्न मनाया। 21वें राउंड में 42 हजार से ज्यादा मतों की निर्णायक बढ़त से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया था। भाजपा प्रत्याशी खंडवा में मतगणना स्थल पर पहुंचने से पहले दादाजी दरबार पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। जब वे मतगणना स्थल पर पहुंचे, तो ढोल ढमाकों के साथ उनका स्वागत किया गया।

naidunia

जीत की घोषणा से पहले भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल पहुंचे दादाजी धाम

naidunia

मतगणना के रुझान और परिणामों से भाजपा खेमे में उत्साह है। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल मतगणना केंद्र पहुंचने के पूर्व खंडवा के दादाजी धाम पहुंचकर याचना की और धुनी माई में हवन किया। इस दौरान बुरहानपुर की पूर्व विधायक अर्चना चिटनिस और भाजपा नेता उनके साथ थे।

बुरहानपुर जिले में भाजपा 50 हजार वोटों से आगे

बुरहानपुर के नेपानगर में विधानसभा में 27वें राउंड में 35217 वोट से भाजपा आगे और बुरहानपुर विधानसभा में 32वें वं अंतिम राउंड में भाजपा 15297 वोट से आगे। 50514 वोट से भाजपा प्रत्याशी जिले में आगे रहे।

खरगोन के भीकनगांव में 24 राउंड हुए पूरे

खरगोन के भीकनगांव में 19वें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार 6214 वोटों से आगे। यहीं 20वें राउंड में कांग्रेस 6934 से वोटों आगे। 21वें राउंड में कांग्रेस 8713 वोटों से आगे। 22 वें राउंड में कांग्रेस 65585 वोट से आगे। 23वें राउंड में कांग्रेस 5141 वोट से आगे। 24वें राउंड में कांग्रेस 2968 से आगे रही।

खंडवा में कांग्रेसियों ने मतगणना स्थल के बाहर दिया धरना

naidunia

लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में गड़बड़ी आरोप लगाते हुए मंगलवार को कांग्रेसियों ने मतगणना स्थल पर जमकर हंगामा मचाया। कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह ने कहा कि यह प्रजातंत्र का गला घोटने जैसी स्थिति है। बागली विधानसभा में अचानक करीब 40000 वोट बढ़ा दिए गए और उसके बाद कम कर दिए गए। इधर मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेसी धरने पर बैठ गए और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह के नाराज होने पर मौके पर कलेक्टर ने अनय द्विवेदी पहुंचे और उन्होंने मतगणना केंद्र पर हंगामा नहीं करनी की अपील की। उन्होंने राजनारायण सिंह से कहा कि जो भी विरोध करना है आप बाहर जाकर करें। मतगणना हॉल की मर्यादा बनाकर रखें। विदित हो कि लोकसभा उपचुनाव के मतगणना के आंकड़ों के ऑनलाइन प्रदर्शन के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। बागली विधानसभा में अचानक 40000 वोट बढ़ा दिए गए। इसके बाद कांग्रेसियों में विरोध के स्वर उठने लगे। इस संबंध में कांग्रेस द्वारा पत्र लिखकर आपत्ति भी दर्ज कराई गई है। कांग्रेस का यह भी आरोप है कि जिला निर्वाचन द्वारा एक भी राउंड का अनाउंसमेंट माइक पर नहीं किया गया।

मतगणना की लेटलतीफी और पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस ने जताया आक्रोश

लोकसभा उपचुनाव को लेकर खंडवा में चल रही खंडवा पंधाना और मांधाता विधानसभा के परिणामों की घोषणा में लेटलतीफी आक्रोश की वजह बन रही है, कांग्रेस ने जिला निर्वाचन परिणामों की घोषणा में देरी व पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाया हैं। इसके विरोध में कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र उत्तम पाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और मतगणना के परिणाम की घोषणा करने की मांग की है।

भाजपा की लगातार बढ़त, परिणाम पक्ष में देख पूर्व मंत्री दीपक जोशी नाचे

लोकसभा संसदीय क्षेत्र खण्‍डवा अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 174-बागली के उपचुनाव की मतगणना उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में जारी है। सुबह से लगातार हर राउंड में बढ़त के बाद भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। अपने पक्ष में परिणाम आता देखकर भाजपा जश्न की तैयारियों में जुटी गई है। भाजपा कार्यालय में नेता जुटने लगे हैं। परिणाम भाजपा के पक्ष में आते देखकर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा कार्यालय पर जश्म मनाया। ढोल पर बीजेपी कार्याकर्ता के साथ पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी नाचे। सुबह से ही खंडवा में डाक मतपत्र की गणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी की बढ़त लगातार जारी थी। दोपहर तक करीब 23 राउंड बीजेपी प्रत्याशी ने 9 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई है। शहर के उत्कृष्ट स्कूल में सुबह करीब 8.30 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। सुबह से परीणाम भाजपा के पक्ष में जाते नजर आए। लगभग हर राउंड में बीजेपी के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल आगे नजर आए।

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में मतगणना के 10 वें राउंड में 34659 मतों से भाजपा आगे

naidunia

लोकसभा उपचुनाव में मतगणना के दौरान 10वें राउंड का परिणाम जिला निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत जारी किया गया है। इस परिणाम के तहत भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल को 34659 की बढ़त मिली है। बागली विधानसभा के आनलाइन आंकड़ों में गड़बड़ी के बाद शिकायत होने पर अब जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत आंकड़े दिए जा रहे हैं। खगरोन के बड़वाह में 21वें राउंड में भाजपा 19033 वोटों से आगे। बड़वाह में 22 वे राउंड में भाजपा 19744 वोटों से आगे। यहीं 23वें राउंड में भाजपा 21107 वोटों से आगे। देवास के बागली में 21वें राउंड में भाजपा 737 मतों से पीछे रही, जबकि अब तक मतगणनों में 9897 मतों से भाजपा प्रत्याशी यहां आगे चल रहे हैं। बड़वाह में 24वें राउंड में 21045 से भाजपा आगे रही। खरगोन के भीकनगांव में 13वें राउंड में 2016 वोटों से कांग्रेस आगे रही। यहां 14वें राउंड में 2650 वोटों से कांग्रेस आगे रही।

बुरहानपुर में 20वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 1733 वोटों से आगे रहे। खरगोन की भीकनगांव विधानसभा में भाजपा 442 वोटों से आगे रही। बड़वाह में 17वें राउंड में भाजपा 19467 राउंड से आगे रहीं। बड़वाह में 18वें राउंड में भाजपा 19177 वोटों से आगे। बड़वाह में 19वें राउंड में भाजपा 18495 वोटों से आगे। बड़वाह में 20वें राउंड में भाजपा 18068 वोटों से आगे। खरगोन के भीकनगांव में 12वें राउंड में भाजपा 330 वोटों से आगे।

naidunia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here