गाली देने से मना करने पर युवक को मारपीट कर किया घायल  !

0

बीती रात करीब 2 बजे अपने साथियों के साथ सिगरेट पीने गए एक युवक को 8-10 लोगों ने एक राय होकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक का नाम नगर के वार्ड नंबर 18 शिवाजी पथ निवासी 29 वर्षीय अमन पिता राघवेन बैस बताया गया है जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन केसर प्लाजा में जॉब करता है जो बीती रात करीब 2 बजे अपने साथी अनस केवलानी और रवि मंगलानी के साथ कार से रेलवे स्टेशन सिगरेट पीने के लिए गया था जब वे रेलवे स्टेशन के समीप मोंटू त्रिवेदी की दुकान से पानी की बोतल और सिगरेट खरीद रहा था उसी वक्त वहां 8 से 10 लोग आ गए जो किसी बात को लेकर अनस के साथ गाली गलौज करने लगे जिस पर अमन ने उन्हें गाली देने से मना किया जिस पर वे भड़क गए जिन्होंने रॉड से अमन के सर पर वार कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उसके साथियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here