कोरोना काल के मद्देनजर जिले में बंद की गई लोकल ट्रेनों का परिचालन एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है जहां सोमवार 15 नवंबर से गोंदिया से कटंगी के लिए दो ट्रेनें और गोंदिया से समनापुर के लिए यह ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है इन दोनों ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों में खुशी है।
लेकिन यात्रीगण इसके बढ़े हुए किराए को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं गोंदिया से कटंगी और समनापुर से गोंदिया के बीच ट्रेनों का परिचालन शुरू होते ही सोमवार को नगर के रेलवे स्टेशन में यात्रियों की खासी भीड़ नजर आई। जिन्होंने बालाघाट रेलवे स्टेशन से कटंगी और समनापुर मार्ग पर आने वाले अपने गंतव्य तक का सफर लोकल ट्रेन से पूरा किया
जनजाति गौरव दिवस पर भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को देखते हुए संपूर्ण प्रदेश के रेलवे स्टेशनों में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिसके तहत रेलवे स्टेशनों पर आने वाले जाने वाले यात्रियों और उनके साथ लाई गई सामग्रियों की विशेष जाँच की जा रही है इसी कड़ी में जीआरपीएफ पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देशन पर बालाघाट रेलवे स्टेशन में भी हाई अलर्ट जारी कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। जहां आने जाने वाले यात्रियों उनके बैग व अन्य सामग्रियों की एक अभियान के तौर पर चेकिंग की जा रही है। जिसका एक नजारा सोमवार को बालाघाट रेलवे स्टेशन में देखने को मिला जहां जीआरपीएफ टीम द्वारा हाई अलर्ट को मध्य नजर रखते हुए चेकिंग अभियान चलाकर दूरदराज से आने वाले यात्रियों से यात्रा को लेकर पूछताछ की गई वही उनके द्वारा साथ में लाए गए बैग व अन्य सामग्रियों की मशीन द्वारा जांच पड़ताल कर जानकारी एकत्र की गई।











































