3 वर्ष से एक क्लास में पढ़ाई,पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के छात्रों ने बताई परेशानी !

0

पैरामेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो गई है पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के माध्यम से अध्ययन करने वाले छात्र छात्राएं विगत 2 वर्षों से अध्ययन कर रहे हैं। इस बार तीसरा वर्ष है लेकिन उनकी अभी तक परीक्षा नहीं हो पाई जिसके कारण से वह लोग पिछले 3 वर्षों से एक ही कक्षा में अध्ययन कर रहे हैं।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे छात्र छात्राओं का कहना है कि कोराना काल की वजह से उनकी 2 वर्ष तक परीक्षा नहीं हो पाई, तीन बार परीक्षा स्थगित हुई है। मेडिकल के छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा जनरल प्रमोशन दिया गया है तो पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं को भी जनरल प्रमोशन दिया जाना चाहिए। जनरल प्रमोशन नहीं दिए जाने व परीक्षा नहीं कराए जाने के कारण उनके 2 वर्ष खराब हो गये।

संजीवनी इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंस बालाघाट के संचालक विक्रांत वर्मा ने बताया कि हम इस समस्या से अवगत है वर्ष 2019 से बच्चों की आज दिनांक तक परीक्षा नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here