काम पूरा मजदूरी आधी,किरनापुर जनपद के अंतर्गत खारा पंचायत का मामला !

0

जनपद पंचायत किरनापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खारा के करीब तीन दर्जन मजदूर महिलाये कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मजदूरों को पूरी मजदूरी का भुगतान कराए जाने की मांग की।

मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि मजदूरों का दो हफ्ते का पेमेंट 1140 रुपये होता है लेकिन उन्हें 600 रुपये ही मजदूरी दिया गया। ग्राम की सैकड़ों मजदूरों का पेमेंट काटकर भुगतान किया गया है जिन लोगों द्वारा मजदूरों का पैसा काटा गया है उन पर कार्यवाही किए जाने की जिला प्रशासन से मांग की गई है।

खारा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि संतोष पारधी ने बताया कि ग्राम की महिला श्रमिकों द्वारा कलेक्टर कार्यालय में जाकर शिकायत किए जाने की जानकारी उन्हें भी लगी है, यह शिकायत टास्क रेट के हिसाब से मजदूरी काट दिए जाने के कारण की गई होगी।

खारा पंचायत के सहायक सचिव नवीन पारधी ने बताया कि पंचायत द्वारा श्रमिकों का पैसा नियम विरुद्ध नहीं काटा गया है। मनरेगा योजना अंतर्गत जितना काम उतना दाम की तर्ज पर मजदूरों को भुगतान किया गया है, मजदूरों को जो भुगतान किया गया वह सही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here