सूदखोरों व एंटी माफिया के खिलाफ सीएम शिवराज के द्वारा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश का असर सबसे पहले शहडोल जिले में देखने को मिला। सूदखोरी के मामले में जेल में बंद सूदखोर का आलीशान मकान जिला प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। सूदख़ोर ने शासकीय भूमि में कब्जा कर रखा रहा था। जिसे बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया है। जिला प्रशासन ने जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के बेम्हौरी में 0.202 हेक्टेयर शासकीय भूमि में अतिक्रमण कर आलीशान मकान बना कर कब्जा किया था। जिला प्रशासन ने तीन हजार वर्गफीट जमीन को जमींदोज कर अतिक्रमण मुक्त कराया है।
प्रशासन ने दिया था नोटिस : कब्जाधारी को जिला प्रशासन ने पूर्व में भी नोटिस दिया था। सूदखोर जय प्रकाश उरमलिया के खिलाफ शक्ति प्रजापति सहित अन्य लोगों ने थाने में शिकायत की थी कि उनके द्वारा उन लोगों को ब्याज में पैसा देकर परेशान किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने मामला कायम कर 28 नवम्बर को उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को जिला प्रशासन ने उसके द्वारा शासकीय भूमि में कब्जा कर आलीशान मकान में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया है। मौके पर पहुचे एसडीओपी भरत दुबे व तहसीलदार मीनाक्षी बंजारे का कहना है कि शासकीय भूमि में अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
बुधवार को चला बुलडोजर : आज जिला प्रशासन ने उसके द्वारा शासकीय भूमि में कब्जा कर आलीशान मकान में बुलडोजर चला कर अतिक्रमण मुक्त कराया है। मौके पर पहुचे एसडीओपी भरत दुबे व तहसीलदार मीनाक्षी बंजारे का कहना है कि शासकीय भूमि में अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
————
जिले में सूदखोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन सूदखोरों ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर मकान बना लिए हैं उनके मकान गिरा दिए जाएंगे। किसी भी सूरत में सूदखोर जो लोगों का शोषण कर रहे हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा।










































