रतलाम जिले में पति ने की थी पत्नी के प्रेमी की हत्या, दो गिरफ्तार

0

ग्राम पड़लिया जोतपुरा (बाजना) निवासी बालचंद्र डोडियार के सनसनीखेज अंधेकत्ल की गुत्थी रावटी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार उसकी हत्या ग्राम भूरी घाटी में युवक की प्रेमिका के पति आरोपित राजेश ने दराते से गर्दन व शरीर के नाजुक अंग पर वार कर की थी। इसके बाद दोस्त विकास की मदद से शव प्लास्टिक के बोरे में बांधकर बाइक पर रखकर करीब 36 किलोमीटर दूर ग्राम उमर में धोलावड़ डेम के पास रखकर उसके ऊपर बाइक रख दी थी। आरोपित राजेश व विकास को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी गौरव तिवारी ने पत्रकारवार्ता में मामले का राजफाश करते हुए बताया कि 29 नवंबर 2021 की दोपहर रावटी थाना के ग्राम उमर क्षेत्र में धोलावड़ डैम के समीप खेड़ीकला रोड पर सड़क किनारे पानी की पाइप लाइन के समीप मिला था। शव का सिर धड़ तक प्लास्टिक के बोरे से बंधा था। शव के ऊपर बाइक रखी थी। शव की शिनाख्त 26 वर्षीय बालचंद डोडियार पुत्र भीलजी डोडियार निवासी ग्राम पड़लिया जोतपुरा (झोली ताम्बा बिंटी) थाना बाजना के रूप में हुई थी। हत्या का प्रकरण दर्ज कर अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए एएसपी (शहर) डा. इंद्रजीत बाकलवार व सैलाना एसडीओपी संदीपकुमार निगवाल के मार्गदर्शन व रावटी टीआइ लोकेंद्रसिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित की थी।

टीम को जांच में पता चला कि बालचंद के आरोपित 22 वर्षीय राजेश मईड़ा पुत्र बेहरिंग मईड़ा निवासी ग्राम भूरी घाटी की पत्नी से प्रेम संबंध थे। बालचंद प्रेमिका से मिलता रहता था व उनके बीच बातचीत होती रहती थी। राजेश को पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी थी, इससे वह नाराज रहता था। हत्या उसने की है। पुलिस ने राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना व शव अपने पड़ोसी दोस्त 20 वर्षीय विकास मईड़ा पुत्र रसिया मईड़ा निवासी ग्राम भूरी घाटी की मदद से डैम के पास फेंकना बताया। वहां से उन्हें उनका परिचित 16 वर्षीय किशोर बाइक से ले गया था। इसके बाद विकास को भी गिरफ्तार किया गया। किशोर की तलाश जारी है।

पत्नी से मिलते देखने पर गुस्सा हो गया था

पूछताछ में राजेश ने बताया कि 28 नवंबर की रात आठ बजे बालचंद उसकी पत्नी से मिलने ग्राम भूरी घाटी आया था। उसने उसे पत्नी से मिलते देख गुस्सा होकर बालचंद के शरीर के नाजुक अंग पर दराते से वार किया था। घायल होकर बालचंद बचने के लिए एक खेत में भागा तो राजेश ने वहां पहुंचकर बालचंद के गले पर दराता मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए विकास को बुलाया था। दोनों ने प्लास्टिक बोरे में शव फंसाकर बालचंद्र की बाइक पर रखा। इसके बाद शव डैम के पास ले जाकर सुनसान स्थान पर रखकर उस पर बाइक रख दी थी। वहां से वे रावटी पहुंचे और किशोर को बुलाया। किशोर बाइक लेकर रावटी गया था और दोनों को ग्राम भूरी घाटी ले जाकर छोड़ा था। राजेश ने बालचंद का मोबाइल तोड़कर एक जगह फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर टूटा फोन व दराता भी जब्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here