मध्‍य प्रदेश भाजपा : राजधानी में प्रदेश- जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों की बैठक, नए साल के लिए मिलेंगे लक्ष्य

0

भाजपा प्रदेश कार्यालय में चल रही संगठनात्मक बैठक में अंत्योदय समितियों, पिछले माह हुई प्रदेश कार्यसमिति में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जा रही है। वहीं आगे की रणनीति के लिए जिले वार टेबुल मीटिंग चल रही है। बैठक में शिवराज सरकार के मंत्रियों के कामकाज पर भी मंथन किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार, कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य मंत्री बैठक में मौजूद हैं।

यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता मंत्रियों से विभागीय कामकाज में गति लाने के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने संबंधी दिशा-निर्देशों की पूर्ति की जानकारी ले रहे हैं। उन्हें नए साल के लिए लक्ष्य भी दिए जाएंगे। मालूम हो कि पिछले माह पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सभी मंत्रियों के साथ बैठक की थी और उन्हें पार्टी की अपेक्षाओं के बारे में बताया था।

बैठक में बूथ विस्तार के कार्यक्रमों पर चर्चा की जा रही है। दरअसल, पार्टी मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। तय किया गया है कि मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर प्रदेश, संभाग और जिला पदाधिकारियों के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। सबको क्षेत्र आवंटित होंगे और इन्हें प्रतिमाह संबंधित क्षेत्र में मतदान केंद्र स्तर पर संगठन विस्तार का काम करना होगा।

इसमें सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, पिछले माह पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने विभिन्न् मोर्चा पदाधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक की थी। इसमें संगठन की अपेक्षाएं बताई थीं। मंत्रियों से यह भी पूछा था कि आपकी संगठन से क्या अपेक्षा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण के जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनका लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम भी कार्यकर्ताओं को करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here