स्कूटी मोटरसाइकिल को मारकर हुई अनियंत्रित

0

कोतवाली क्षेत्रांगत समनापुर रोड ग्राम बड़ी कुम्हारी में स्कूटी साइकिल को ठोस मारकर अनियंत्रित हो गई इस सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला ज्योति उम्र 35 वर्ष बाद नंबर 13 बूढ़ी बालाघाट निवासी और साइकिल सवार दयाराम बिसाने 45 वर्ष बड़ी कुम्हारी निवासी घायल हो गए। दोनों घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति शेख ग्राम टीटवा में एएनएम के पद पर पदस्थ है और दयाराम खेती किसानी करते हैं। 28 फरवरी को 4 बजे दयाराम अपने खेत से साइकल धकेलते घर आ रहे थे ।बड़ी कुम्हारी मेन रोड पर टीटवा से स्कूटी में बालाघाट बूढ़ी अपने घर आ रही ज्योति शेख की स्कूटी दयाराम की सायकल से टकराकर अनियंत्रित हो गई। जिससे ज्योति शेख स्कूटी सहित गिर गई ।इस दुर्घटना में दयाराम और ज्योति शेख दोनों घायल हो गए ।दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here