इस एक्टर ने 5 मिनट तक जबरन किया था किस, सीन के बाद रो पड़ी थी अभिनेत्री रेखा

0

फिल्म अभिनेत्री रेखा ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर बाल कलाकार एंट्री की थी और अभी तक कई शानदार फिल्में दे चुकी है। फिल्म इंडस्ट्री में अपने लंबे कार्यकाल में अभिनेत्री रेखा को कई खट्टे मीठे अनुभवों से गुजरना पड़ा है। रेखा ने सिर्फ 4 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म ‘इंती गुट्टू’ में काम किया था, वहीं पहली बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो उन्होंने ‘अनजाना सफर’ फिल्म से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।Vफिल्म अनजाना सफर में जब रेखा ने काम किया था, तब उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थीं, लेकिन इस फिल्म के एक सीन को याद कर अभिनेत्री रेखा आज भी सिहर जाती है। दरअसल फिल्म में उनके सह कलाकार अभिनेता विश्वजीत थे और फिल्म में एक सीन में उन्होंने रेखा को जबरन 5 मिनट तक Kiss कर लिया था। इस सीन को करने के बाद रेखा की आंखों से आंसू आ गए थे।

यौन उत्पीड़न से कम नहीं था वो सीन

15 साल की उम्र में रेखा के लिए वह सीन किसी यौन उत्पीड़न से कम नहीं था। दरअसल फिल्म में यह सीन रेखा को बगैर बताए फिल्माया गया था। रेखा इस सीन के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी और अभिनेता विश्वजीत बगैर बताए ही रेखा को 5 मिनट तक जबरन चूमते रहे थे। यासेर उस्मान की किताब ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी इस सीन के बारे में जिक्र किया गया है।

रेखा को परेशान करने के लिए रखा था ऐसा सीनदरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म अनजाना सफर में यह सीन जानबूझकर रेखा को परेशान करने के लिए रखा गया था। जब सेट पर पूरी तैयारी कर ली गई तो डायरेक्टर राजा नवाथे ने एक्‍शन बोला और एक्टर विश्वजीत ने रेखा को Kiss करना शुरू कर दिया और वह लगातार 5 मिनट तक जबरन ऐसा करते रहे।

इस दौरान रेखा हैरान थी और उन्होंने आंखें बंद कर ली थी और आंखों से आंसू बह रहे थे। कैमरा रोल होता रहा लेकिन इस दौरान न डायरेक्टर ने कट बोला और न ही विश्वजीत ने रेखा को Kiss करना बंद किया। सीन के बाद वहां मौजूद लोग तालियां भी बजाई थी।

सेंसर बोर्ड ने KISS सीन पर जताई थी आपत्तिबाद में जब फिल्म बनकर तैयार हो गई तो सेंसर बोर्ड ने भी इस सीन पर आपत्ति जताई थी। बाद में इस सीन पर विवाद भी बढ़ा था और अमेरिका की ‘लाइफ मैग्जीन’ ने इस पर कवर स्टोरी छापी थी, जिसका टाइटल था- ‘द किसिंग क्राइसिस ऑफ इंडिया।’

Kiss सीन पर विश्वजीत ने दी थी ये सफाईविवाद बढ़ने पर अभिनेता विश्वजीत ने अपने इस किसिंग सीन पर सफाई देते हुए कहा था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने सब कुछ डायरेक्टर राजा नवाथे के कहने पर ही किया था। विश्वजीत ने कहा कि यह सीन मनोरंजन के लिए नहीं था, बल्कि फिल्म के लिए जरूरी था। इस सीन के बाद रेखा बहुत गुस्से में थी क्योंकि उन्हें चीट किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here