बिरसी एयरपोर्ट पर विमान लैंड न होने से करीब 7 घंटे तक यात्री होते रहे अनावश्यक परेशान

0

लंबे इंतजार के बाद बड़े प्रयासों से गोंदिया हैदराबाद इंदौर विमान सेवा बालाघाट जिले से लगे क्षेत्र में जो कि गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट में मिला, लेकिन यह विमान सेवा भी संकट में नजर आ रही है। यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बिरसी एयरपोर्ट में विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान लैंड नहीं होने की समस्या इसके पहले 3 बार आ चुकी है। और 24 मार्च को यह समस्या चौथी बार आ चुकी है बिरसी एयरपोर्ट में विमान लैंड नहीं होने के कारण यात्रियों को बहुत परेशान होना पड़ा। जो यात्री सुबह 10:00 बजे बिरसी एयरपोर्ट में उतर जाते उन्हें शाम को 4:45 बजे बिरसी एयरपोर्ट में उतरना पड़ा।

यह परेशानी विमान में सवार बालाघाट के यात्री चार्टर्ड अकाउंटेंट सुनील बागरेचा के साथ सामने आई। वे हैदराबाद से उसी फ्लाइट से बिरसी एयरपोर्ट आ रहे थे, लेकिन बिरसी एयरपोर्ट में विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान को गोंदिया के ऊपर ही 1 घंटे तक घुमाना पड़ा और बाद में उस विमान को पहले नागपुर तथा उसके बाद इंदौर ले जाया गया।

इस पूरे वाकये को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट सुनील बागरेचा ने काफी नाराजगी जताई, उन्होंने बताया कि उस विमान में बालाघाट के करीब 10 यात्री सवार थे वसु विमान का टाइमिंग सुबह 6:15 का था लेकिन फाइट रीशेड्यूल होने के कारण समय 7:50 का कर दिया गया था लेकिन उसके बाद भी एक व्यक्ति नहीं पहुंचने के कारण वह फ्लाइट गोंदिया के लिए हैदराबाद से सुबह 8:30 बजे उड़ी। लगभग सुबह 10:00 बजे के आसपास वह फ्लाइट गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट पर आ गई थी, लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण बिरसी एयरपोर्ट पर ही 1 घंटे तक विमान को गोल गोल घुमाया जाता रहा। और उसके बाद विमान को नागपुर ले जाया गया हमारे द्वारा पूछे जाने पर फ्लाइट के कर्मचारियों द्वारा बताया गया बिरसी एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा विमान लैंड करने परमिशन नहीं दिया जा रहा था। इतनी धूप के समय में विजिबिलिटी नहीं दिखेगा यह कैसे हो सकता है लेह लद्दाख श्रीनगर में फ्लाइट लैंड हो रही है तो यहां की क्यों नहीं हो सकती। यही नहीं मुसलमान को उसके बाद इंदौर ले जाएगा तथा वहां के यात्रियों को बिठाकर बिरसी एयरपोर्ट लाया गया। इस प्रकार वे लोग गुरुवार की शाम को करीब 4:45 बजे पहुंचे इस दौरान यात्री लोग बहुत परेशान हूं गोंदिया की एक महिला यात्री परेशान होकर रोने भी लगी थी।

श्री बागरेचा ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए बिरसी एयरपोर्ट अथॉरिटी के ऊपर जो विमानन विभाग की जो अथॉरिटी बैठी है उनके द्वारा इसकी जांच किए जाने की अपेक्षा जताई है। हमारा उद्देश्य इस फ्लाइट से आने का यह था कि ज्यादा से ज्यादा लोग विमान में बैठे ताकि यह फ्लाइट लगातार चलती रहे, क्योंकि यह फ्लाइट अभी सिर्फ 6 माह के लिए प्रारंभ हुई है इसमें यात्री नहीं बैठेंगे तो यह फ्लाइट बंद हो जाएगी। हम चाहते हैं यह फ्लाइट हमेशा चलती रहे इसमें बिरसी एयरपोर्ट अथॉरिटी किसी प्रकार से रोड़ा अटकाने का काम न करें, अन्यथा दूसरे प्राइवेट विमान वाले फ्लाइट चलाना बंद कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here