दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को 21 रनों से हराया

0

दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को 21 रनों से हराकर दो मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 211 रन बनाये। इस प्रकार आयरलैंड को जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए वह निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पायी।
आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर ने 78 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने के पूरी प्रयास किये पर वह सफल नहीं हो पाये। टकर ने अपनी आक्रामक पारी के दौरान सात चौके व पांच छक्के लगाये। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से केशव महाराज, वेन पार्नेल और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट लिए। इन खिलाड़ियों के अलावा लुंगी एंगीडी और ड्वेन प्रिटोरियस ने भी एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स की पारी से दक्षिण अफ्रीकी टीम एक अच्छा स्कोर बनाने में सफल रही। हेंड्रिक्स ने पारी की शुरुआत करते हुए 53 गेंदों में 10 चौके एवं एक छक्का की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हेंड्रिक्स के अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से एडेन मार्कराम ने 27 गेंद में 56 रन बनाये। वहीं आयरलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज गैरेथ डेलानी रहे.। उन्होंने तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर दो विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here